{"_id":"64a46301504af0e9b30ea933","slug":"improvement-came-after-26-years-bus-stand-to-be-built-at-district-headquarters-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-2902-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 26 साल बाद आई सुध, जिला मुख्यालय पर बनेगा बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 26 साल बाद आई सुध, जिला मुख्यालय पर बनेगा बस अड्डा
विज्ञापन
बागपत। जिला मुख्यालय पर दुड़भा में 26 साल बाद बस अड्डा बनाने की तैयारी की गई है। बस अड्डे के लिए स्वीकृत तीन करोड़ 48 लाख रुपये के बजट में एक करोड़ 74 लाख रुपये जारी कर दिए गए है। बस अड्डा बनाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है, जो जल्द ही कार्य शुरू कर सकता है।
बागपत को वर्ष 1997 में जिला बनाया गया था, लेकिन उसके बाद भी जिला मुख्यालय पर बस अड्डा नहीं बन सका है। यही कारण है कि यहां अलग-अलग जगहों पर बस खड़ी होती है और यात्रियों को भटकना पड़ता है। यहां सोनीपत की बस नगर के अंदर खड़ी होती है तो दिल्ली व बड़ौत जाने के लिए बस नेशनल हाईवे पर खड़ी होती है और मेरठ की बस राष्ट्र वंदना चौक के पास सडक़ पर खड़ी होती है। लंबे समय से बस अड्डे की मांग की जा रही थी। इसके लिए चमरावल रोड पर दुड़भा में राजकीय महाविद्यालय की खसरा नंबर 280 की .4150 हेक्टेयर जमीन को अगस्त 2021 में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के नाम किया गया था। सरकार ने बस अड्डे के लिए तीन करोड़ 48 लाख रुपये का बजट वर्ष 2022 में मंजूर जरूर कर दिया था, लेकिन उसे जारी नहीं किया जा रहा था। अब विशेष सचिव केपी सिंह ने परिवहन आयुक्त को पत्र जारी करके बताया है कि बागपत में बस अड्डा निर्माण के लिए एक करोड़ 74 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।
बस अड्डे के लिए कई साल जमीन देखने में निकले
जिला मुख्यालय में बस अड्डे के लिए पहले सिसाना के पास जमीन देखी गई तो उसके बाद नौरोजपुर रोड पर बस अड्डा बनाने की बात कही गई। लेकिन किसी भी जगह जमीन को फाइनल नहीं किया जा सका। इसके बाद चमरावल रोड पर दुड़भा गांव के पास बस अड्डे के लिए जमीन चिह्नित की गई।