फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Implement new circle rates, no increase in Khadar

नए सर्किल रेट लागू , खादर क्षेत्र में वृद्धि नहीं

Tue, 02 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 02 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ह्दय शंकर तिवारी के आदेश पर नए सर्किल रेट जारी कर दिए गए हैं। अब नए रेट से भूमि की रजिस्ट्री होगी। इसमें तीन से पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। कुछ नए नियम को भी लागू  किया। खादर क्षेत्र में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


भूमि की दरों में नए सर्किल रेट जारी हो गए है। मंगलवार से नई दरों से जमीन की रजिस्ट्री होगी। सोमवार से ही डीएम के आदेश पर सर्किल रेट जारी किए। रेट में तीन से पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की। खादर क्षेत्र में जमीन भाव ज्यों के त्यों रहेंगे, वहां पर रेट नहीं बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


नए सर्किट रेट के अनुसार बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी में 17500, गांधी रोड पर 35000, जैन नगर और बसंत विहार 13500, मैन बाजार 29000, रामा गार्डन 18000, सराफा बाजार 29000, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित पूर्वी यमुना नहर से पीएन शर्मा पार्क तक 99000, छपरौली चुंगी 1,33000, गुराना रोड से संजय मूर्ति 1,33000, शिव मूर्ति से गांधी रोड तक 1,31000 प्रति वर्गमीटर का सर्किल रेट घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बागपत के ठाकुरद्वारा में 13800, भजन बिहार 9000, मुन्ना लाल एंक्लेव 12000, कोर्ट रोड 16800, राष्ट्र वंदना चौक से मुन्ना लाल एंक्लेव तक 17400, राष्ट्र वंदना चौक से नौरोजपुर गुर्जर मोड़ तक 18000 की दर से रेट घोषित किया। खेकड़ा में पाठशाला रोड 16500, बिजलीघर 66200, हाईवे पर मवी कलां और काठा में 13500 का सर्किल रेट रहेगा। 

इस संबंध में जीआईजी स्टांप राम दयाल ने बताया सर्किट रेट सोमवार से ही लागू कर दिए गए है, लेकिन मंगलवार से जमीन की रजिस्ट्री होगी। सर्किल रेट में तीन से पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

कृषि भूमि की दरों में भी की गई बढ़ोतरी
कृषि भूमि की दरों में भी इजाफा हुआ है। गौरीपुर में एक करोड़ 26 लाख, निवाड़ा और सिसाना में एक करोड़ 20 लाख, काठा में एक करोड़ 28 लाख, मवी कलां में एक करोड़ 68 लाख, डूंडाहैड़ा में एक करोड़ 95 लाख और खेकड़ा के आसपास 97 लाख और 78 लाख रुपये प्रति बीघा की दर घोषित की। 

अब 10 लाख पर देना होगा पेन कार्ड
इस बार सर्किल रेट में लोगों को इनकम टैक्स में छूट दी गई है। पूर्व में पांच लाख रुपये की खरीद पर पेन कार्ड अनिवार्य किया हुआ था, इस बार रकम को बढ़ाकर 10 लाख कर दी। अब 10 लाख पर पेन कार्ड देना होगा। 


सबर्सेविल पर देना होगा 30 हजार
जीआईजी स्टांप ने बताया पहले घरेलू सबर्सेविल पर लोगों को 80 हजार रुपये अतिरिक्त देने पड़ते थे, लेकिन इस बार नियम में परिवर्तन कर दिया है। अब 80 के स्थान पर लोगों को 30 हजार रुपये का नियम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed