फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   illiterate candidates are raining promises

UP Nikay Chunav : निरक्षर प्रत्याशी कर रहे वादों की बारिश, यह रिपोर्ट पढ़ आपको भी होगी हैरानी

Fri, 05 May 2023 06:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत Updated Fri, 05 May 2023 06:53 PM IST
सार

आपको जानकर हैरानी होगी कि जनपद की तीन नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों में चुनावी दौड़ में शामिल अध्यक्ष पद के लिए 113 प्रत्याशियों में से 21, सभासद के 552 प्रत्याशियों में से 184 प्रत्याशी निरक्षर हैं।

विज्ञापन
illiterate candidates are raining promises
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के माध्यम से जहां इस बार मतदाता शिक्षित प्रत्याशी को चुनकर नगर ओर कस्बों में विकास कराने का सपना संजो रहा है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि जनपद की तीन नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों में चुनावी दौड़ में शामिल अध्यक्ष पद के लिए 113 प्रत्याशियों में से 21, सभासद के 552 प्रत्याशियों में से 184 प्रत्याशी निरक्षर हैं। यानी 205 प्रत्याशियों ने स्कूल का मुंह तक नहीं देखा। फिर ये उम्मीदवार शहर की सरकार चलाने के लिए मतदाताओं से जनादेश मांग रहे हैं।

विज्ञापन


जनपद में नगर निकाय चुनाव को लेकर 11 मई को मतदान होना है, 13 मई को मतगणना। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जहां प्रशासन दिन-रात कड़ी मेहनत करने में जुटा है, वहीं चुनावी दौड़ में शामिल प्रत्याशी भी वार्डों में पहुंचकर अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझा रहे हैं।
विज्ञापन


मतदाताओं को शहर की सरकार व्यवस्थित तरीके से चलाने का आश्वासन दे रहे हैं। हालांकि मतदाताओं का रुझान किस तरफ होता है। यह 13 मई को मतगणना संपन्न होने के बाद ही पता चलेगा। मगर जनपद में चुनावी दौड़ में अध्यक्ष ओर सभासद पद के लिए शामिल 665 प्रत्याशियों में से 205 प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन्होंने कभी स्कूल का मुंह तक नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी जनता के बीच जाकर नगर व वार्ड का विकास कराने की बात कह रहे हैं। जबकि अधिकांश लोगों को पता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं आज के इस आधुनिक युग में डिजिटल हो चुकी हैं। ऐसे में जो प्रत्याशी निरक्षर है, भला वे कैसे कंप्यूटर का माउस चला पाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: सीएम योगी बोले- यूपी में माफिया राज खत्म, अब गले में तख्ती लटकाए घूम रहे अपराधी

हालांकि जनपद में केवल नगरपालिका खेकड़ा में ही अध्यक्ष पद के लिए सभी प्रत्याशी शिक्षित हैं। जबकि दोघट, टीकरी में एक-एक अध्यक्ष पद का प्रत्याशी निरक्षर ओर छपरौली व रटौल में दो-दो प्रत्याशी निरक्षर हैं। सबसे ज्यादा टटीरी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी निरक्षर हैं।

ये है जनपद की स्थिति
नगरपालिका परिषद का नाम प्रत्याशियों की संख्या निरक्षर प्रत्याशियों की संख्या वोटरों की संख्या
बागपत 7 2 43666
बड़ौत 11 2 108233
खेकड़ा 6 0 37866

नगर पंचायत का नाम प्रत्याशियों की संख्या निरक्षर प्रत्याशियों की संख्या वोटरों की संख्या
टटीरी 18 8 12352
छपरौली 12 2 16887
दोघट 6 1 12589
टीकरी 24 1 12355
अमीनगर सराय 9 3 8270
रटौल 20 2 15736

ये है वार्डों की स्थिति ओर निरक्षर प्रत्याशियों की संख्या
नगरपालिका परिषद का नाम कुल वार्ड कुल सभासद प्रत्याशियों की संख्या निरक्षर प्रत्याशियों की संख्या
बागपत 19 90 59
बड़ौत 25 64 28
खेकड़ा 25 85 26

नगर पंचायत का नाम कुल वार्ड कुल सभासद प्रत्याशियों की संख्या निरक्षर प्रत्याशियों की संख्या
टटीरी 11 40 6
छपरौली 14 52 19
दोघट 12 42 10
टीकरी 12 36 4
अमीनगर सराय 11 39 11
रटौल 14 104 21

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed