फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal firecracker factory, three quintals fireworks recovered

अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी तीन क्विंटल आतिशबाजी बरामद

Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Illegal firecracker factory, three quintals fireworks recovered
दोघट थाने में विस्फोटक अधिनियम में गिरफ्तार किया गया आरोपी - फोटो : BAGHPAT
दोघट। कस्बे के एक मकान में अवैध तरीके से आतिशबाजी का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर करीब तीन क्विंटल आतिशबाजी बरामद की है। एक आरोपी को हिरासत में लिया, इससे पूछताछ की जा रही है। पटाखों को एक ट्यूबवेल के कमरे में छिपाकर रखा हैं। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा जिले में अवैध पटाखों का निर्माण और बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में दीपावली के त्योहार पर बड़ी संख्या में अवैध तरीके से पटाखे बनाकर क्षेत्र में बिक्री की जाती है। पुलिस ने सोमवार को दोघट कस्बे के एक मकान में बड़ी तादाद में आतिशबाजी होने की सूचना पर छापा मारा। छापेमारी में पुलिस ने दो क्विंटल 95 किलो आतिशबाजी बरामद की। इंस्पेक्टर मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मकान में आतिशबाजी की सूचना मिली। टीकरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश बघेल, कांस्टेबल फुरकान अली, निशांत शर्मा ने मकान में छापा मारकर दो क्विंटल 95 किलो तैयार आतिशबाजी बरामद की है। पुलिस ने आतिशबाजी के साथ हाशिम पुत्र यासीन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बताया कि आतिशबाजी दीपावली पर बिक्री के लिए तैयार की गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ी गई आतिशबाजी की जांच कराई कराई जा रही है।
विज्ञापन

बरनावा में झुलस गए थे युवक
दोघट। रविवार को बरनावा में पटाखे बनाते समय दो युवक झुलस गए थे। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया।
बड़े पैमाने पर होता है अवैध निर्माण
दोघट। जिले में बड़े पैमाने पर पटाखों का अवैध निर्माण होता है। पुलिस से शिकायत की जाती है। दोघट क्षेत्र में अन्य कईं जगह भी निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed