फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal colony cut off at night

अवैध कालोनी रात में काट डाली तो काम बंद कराकर नोटिस दिया

Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Illegal colony cut off at night
राष्ट्र वंदना चौक के समीप पशु पैठ मैदान में काटी जा रही कॉलोनी
विज्ञापन

प्राधिकरण ने काम बंद कराकर नोटिस थमाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत-बड़ौत-खेकड़ा प्राधिकरण के अधिकारियों को चकमा देकर बागपत के राष्ट्र वंदना चौक के समीप रात में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। इसका पता चलते ही प्राधिकरण के अधिकारियों ने शिकंजा कस दिया। उन्होंने नोटिस जारी करने के साथ काम बंद करा दिया है।
राष्ट्र वंदना चौक के समीप पशु पैठ वाले मैदान में नक्शा पास कराए बिना ही कॉलोनी काटनी शुरू कर दी थी। प्राधिकरण में कॉलोनी काटने के लिए आवेदन तक नहीं किया गया। मैदान में रोजाना रात प्लॉट काटे जाते थे। वहां करीब एक सप्ताह में रात को दीवार व मिट्टी भराव कर दिया गया। इस बारे में प्राधिकरण के अधिकारियों को पता चला तो कॉलोनी काटने वालों पर शिकंजा कसा गया। बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि उसका नक्शा पास नहीं है। जिस पर चालान काटकर नोटिस भेज दिया है। उनके खिलाफ मामला एडीएम कोर्ट में चलेगा। पुलिस ने वहां पहुंचकर कार्य भी बंद करा दिया। यदि बिना स्वीकृति के निर्माण होगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों बसाने वालों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। बागपत में चौक के समीप अवैध कॉलोनी काटने व दुकान बनाने का पता चलने पर नोटिस भेजने के साथ ही काम बंद करा दिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-अमित कुमार, एडीएम व सचिव प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed