फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ignoring lockdown in markets, increasing risk of infection

बाजारों में लॉकडाउन की अनदेखी, बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

Thu, 20 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ignoring lockdown in markets, increasing risk of infection
बागपत। बाजारों में लॉकडाउन की अनदेखी हो रही है, जिससे जिले में संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मई माह में 3714 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और संक्रमण से 62 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद लोग नगर के बाजारों में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रही है और दुकानदार भी लोगों को नियमों का पालन नहीं करा रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के बावजूद भी लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिले में तेजी से पैर पसार रही है। नगरीय क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन ने लॉकडाउन लगाया हुआ है। प्रशासन ने लॉकडाउन में जरूरत के सामान के लिए लोगों को परेशानी न हो इसके लिए सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है। नगर से लेकर देहात तक बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है और कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी की जाती है। जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ने की संभावना भी बढ़ रही है। पुलिस नगर से लेकर देहात तक लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए कार्रवाई कर रही है, इसके बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन करने से नहीं कतरा रहे है। बाजारों में नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को न तो पुलिस कार्रवाई की डर है और न ही संक्रमण का भय है। अधिकांश दुकानदार भी लोगों को गाइड लाइन का पालन नहीं करा रहे है। किरयाना, सब्जी और फलों के ठेलों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते हुए नजर आते है। बढ़ते हुए संक्रमण के कारण मई माह में 3714 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 62 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। उधर, अप्रैल माह में जिले में 1943 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 36 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी।
विज्ञापन

--------------------------
एक सप्ताह में मिले संक्रमित और मौत
तिथि संक्रमित मौत
19 मई 128 01
18 मई 151 02
17 मई 172 04
16 मई 191 03
15 मई 94 08
14 मई 239 09
13 मई 178 02
12 मई 262 00
11 मई 240 00
--------------------------------------------
1655 29
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed