फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'If you stay in the city you will die hungry'

‘शहर में रहे तो भूखे मर जाएंगे’

Sat, 16 May 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
'If you stay in the city you will die hungry'
पैदल बागपत पहुंचने पर जैसे ही यूपी की रोडवेज बस से अपने गांव जालौन पहुंचने की उमीद जगी तो कंधे पर प - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर घर जाने की बेबसी और आंखों में मीलों के सफर का दर्द झलक रहा है। हरियाणा से लौटकर अपने घरों को जा रहे मजदूरों का कहना है कि शहर की भूखमरी से तो गांव की सूखी रोटी अच्छी है। प्रवासी मजदूर बलिया का रामनरेश पत्नी सविता और दो मासूम बच्चों के साथ पैदल मीलों का सफर तय कर शनिवार को बागपत पहुंचा। चेहरे पर थकान और मजबूरी साफ दिख रही है। कहना था कि उसे कहां पता था कि उसे इतनी परेशानियां उठानी पड़ेगी। अब वह कभी लौटकर वापस नहीं आएगा। सुल्तानपुर के राजन का कहना है कि जेब के पैसे पैसा नहीं रहा, दाने-दाने को मोहताज हो गए। चांदीनगर क्षेत्र में एक्सप्रेस वे गुजर रहे बदायूं के हरिमोहन ने बताया कि रोजगार नहीं रहा और जेब खाली होने से भूखे मर रहे थे। फैक्ट्री मालिक ने मदद नहीं की तो पैदल ही घर जाने की ठानी और सफर शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तेज धूप में बैठा कर की स्क्रीनिंग
खेकड़ा। शहर स्थित लख्मीचंद पटवारी कालेज में प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए अस्थाई आश्रय स्थल बनाया गया है। शनिवार को भी स्क्रीनिंग कराने के बाद यहां मजदूरों को बसों से रवाना किया गया। आरोप है कि तेज धूप में ही मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई। मजदूर दिन भर तेज धूप में जलते रहे। कुछ मजदूरों ने विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझा करा शांत किया।

शहर स्थित अस्थाई आश्रय स्थल पर अपने ग्रह जनपद लौटने से पूर्व फोन पर अपने दादा से बात करता एक छोटा ब

शहर स्थित अस्थाई आश्रय स्थल पर अपने ग्रह जनपद लौटने से पूर्व फोन पर अपने दादा से बात करता एक छोटा ब- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed