{"_id":"65663dbd21abbed7f90579b7","slug":"if-you-have-trouble-breathing-with-pneumonia-get-tested-for-avian-flu-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7568-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निमोनिया के साथ सांस लेने में हो परेशानी तो एवियन फ्लू की जांच कराएंं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निमोनिया के साथ सांस लेने में हो परेशानी तो एवियन फ्लू की जांच कराएंं
विज्ञापन
बागपत। निमोनिया के साथ सांस लेने में परेशानी होने पर एवियन फ्लू हो सकता है। चीन में एवियन फ्लू के संक्रमण को लेकर यहां भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। पीकू-नीकू वार्ड में सभी सुविधाएं पूरी कराई गई है। चिकित्सक मांसपेशियों में दर्द और सूखी खांसी होने पर भी तुरंत जांच कराने की सलाह दे रहे है।
चीन में एवियन फ्लू का संक्रमण बढ़ रहा है। संक्रमण सबसे अधिक बच्चों को जकड़ रहा है। जिले में अभी तक बीमारी के लक्षण तो नहीं मिले, मगर स्वास्थ्य विभाग फ्लू को लेकर अलर्ट हो गया है। चिकित्सक लोगों को मास्क का प्रयोग करने और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि एवियन फ्लू पक्षियों से फैल सकता है। फ्लू से बच्चे और बड़े दोनों बीमार हो सकते है। फ्लू होने पर कुछ लोगों को निमोनिया हो जाता है तो कुछ को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। बीमारी एक दूसरे से फैलती है। मास्क का प्रयोग करने से बीमारी से बचाव किया जा सकता है। बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की आरे से पीकू-नीकू वार्ड में सभी सुविधाएं बेहतर कराई गई है।
ऐसे करें बचाव
-तरल पदार्थ जैसे जूस, पानी, सूप का अधिक सेवन करें
-दर्द व बुखार होने पर चिकित्सक का परामर्श लें
-बुखार होने पर पूरी तरह आराम करें और कठिन कार्य करने से बचे
-शराब व तंबाकू का सेवन करने से बचे
-जुकाम होने पर भाप लें और चिकित्सक के परामर्श के बाद ही दवा खाएं
-सफाई का ध्यान रखे और बार-बार अपने हाथ धोए
-खांसते व छींकते समय मुंह पर टिशु या कपड़ा लगाए
-- --
वर्जन- एवियन फ्लू का अभी तक कोई मामला नहीं आया है। इसके बावजूद विभाग की तैयारी पूरी है। पीकू-नीकू वार्ड तैयार है और वहां सभी प्रकार की सुविधाएं है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि लोगों को किस-किस तरह की चीजों का ध्यान रखना चाहिए। डॉ एसके चौधरी, सी.एम.एस जिला अस्पताल