{"_id":"65dddbfda5e30980620e9e55","slug":"if-you-dont-take-care-of-every-drop-you-will-yearn-for-every-drop-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-107194-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बूंद-बूंद नहीं बरतेंगे तो बूंद बूंद को तरसेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बूंद-बूंद नहीं बरतेंगे तो बूंद बूंद को तरसेंगे
विज्ञापन
-किड्जी प्ले स्कूल में चल रहे हैं पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम
फोटो संख्या 8
बड़ौत। किड्जी प्ले स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को बच्चों ने जल संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर योगेश गुप्ता, निर्देशिका ममता गुप्ता व डांस शिक्षक इशान राजपूत ने किया। इस दौरान पानी बचाओ के नारे लगाते हुए बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि जल है तो कल है, जल सुरक्षित तो जीवन सुरक्षित, बूंद-बूंद नहीं बरतेंगे तो बूंद बूंद को तरसेंगे। डायरेक्टर योगेश गुप्ता ने कहा कि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। प्रकृति में जल, जीव और जंगल को बचाना बेहद जरूरी है। निर्देशिका ममता गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण नहीं बचेगा तो मनुष्य का जीवन भी खतरे में घिर जाएगा। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।भूमिका, भावना व आयुषी का योगदान रहा।