फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the world's daughters

बेटियों से ही तो है संसार

Sun, 06 Dec 2015 01:15 AM IST
बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला
बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 06 Dec 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
If the world's daughters
 महिला और बाल विकास परियोजना के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण मिशन में जेंडर संवेदनशीलता विषय पर शनिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, कन्या पाठशाला ढिकौली और श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें घटते हुए लिंगानुपात और बेटी की शिक्षा पर जोर दिया गया। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। गोष्ठी में जिला कार्यक्रम को-आर्डिनेटर रेहाना सुल्ताना ने कहा कि आज 21वीं सदी की बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी समाज में बेटियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बेटियों के जन्म लेने से पहले ही भ्रूण में हत्या की जा रही है, उनसे जन्म लेने का अधिकार भी छीना जा रहा है और कहीं शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है तो कहीं दहेज के लिए जलाया जा रहा है। इन कुरीतियों को समाप्त कर समाज को बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में फैली हुई इन कुरीतियों को समाप्त नहीं किया गया तो न तो राखी बांधने के लिए बहन होगी, न ही बहू और न भाभी होगी। प्रत्येक युवा को लिंग भेदभाव, महिला उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए आगे आना होगा। इसके उपरांत कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर अपने-अपने विचार रखें। इस मौके पर भावना, अंजली, रुबी के अलावा कॉलेज का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम की सभी ने प्रशंसा की और इस तरह के आयोजनाे की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed