{"_id":"5dcefb528ebc3e54d76d53cd","slug":"if-the-turbine-is-fixed-the-mill-will-run-at-full-capacity-today-baghpat-news-mrt453792783","type":"story","status":"publish","title_hn":"टरबाइन ठीक हुई तो आज पूरी क्षमता से चलेगी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टरबाइन ठीक हुई तो आज पूरी क्षमता से चलेगी मिल
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल आधी क्षमता के साथ पेराई कर रही है। टरबाइन के देर रात तक ठीक हो जाने की संभावना है। जीएम प्रबुद्ध चौबे का कहना है कि टरबाइन ठीक होने के साथ ही मिल पूरी क्षमता के साथ पेराई करेगी। बैरिंग डाल दिए गए हैं। टरबाइन का शनिवार को संचालन किया जाएगा।
रमाला चीनी मिल में लगाए गए 27 मेगावाट के प्लांट की टरबाइन में खराबी के कारण चीनी मिल का संचालन रोक देना पड़ा था। किसानों ने मिल में पंचायत कर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रखी। 17 नवंबर को महापंचायत का एलान किया था। उत्तम ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रोजेक्ट हरनाम सिंह की देखरेख में बंगलुरु से टरबाइन के बैरिंग मंगाकर डलवाए गए हैं। शुक्रवार को देर रात तक बैरिंग डालने और अन्य खामियों को ठीक करने की प्रक्रिया चल रही थी। जीएम प्रबुद्ध चौबे का कहना है कि शनिवार को टरबाइन पर दोबारा लोड डालकर देखा जाएगा। संभावना है कि पूरी क्षमता से चीनी मिल का संचालन शनिवार से ही शुरू हो जाएगा। वर्तमान में चीनी मिल को उर्जा निगम से बिजली लेकर आधी क्षमता पर चलाया जा रहा है।
-----------------
आज किसान भी जाएंगे चीनी मिल
रमाला। किसानों ने 16 नवंबर तक मिल ठीक नहीं होने पर 17 नवंबर को महापंचायत का एलान किया था। पूर्व चेयरमैन रविंद्र मुखिया का कहना है कि शनिवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल मिल में जाकर अधिकारियों से बातचीत करेगा। अगर मिल का समय पर संचालन नहीं किय गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
-----------------
किसानों की लगी रही कतार
रमाला। मिल के आधी क्षमता पर चलने के कारण चीनी मिल पर किसानों की शुक्रवार को कतार लगी रही। गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को इंतजार भी करना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर भी वाहनों की कतार लगी रही।
-----------------
तौल केंद्र चलवाने की मांग
रमाला। किसानों का कहना है कि शनिवार से तौल केंद्रों का संचालन सुचारु कराने की मांग रखी जाएगी। चीनी मिल अभी गेट पर आने वाले गन्ने से मिल चला रही है। जो किसान तौल केंद्र पर गन्ना सप्लाई करते हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-----------------
पुरानी मशीन के कारण नहीं चल रही रमाला मिल : गठीना
खेकड़ा। रालोद जिलाध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि रमाला शूगर मिल में पुरानी मशीन लगाई गई, जो आज तक नहीं चली। इसे लेकर रालोद सडक पर उतर कर किसानों के लिए संघर्ष करेगा।
रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना शुक्रवार को खेकड़ा शहर के मौहल्ला रामपुर मे दिवंगत कांस्टेबिल शेर सिंह की शोक सभा में श्रद्धांजलि देने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मिल के विस्तारीकरण का शुभांरभ हुए 12 दिन हो गए हैं। लेकिन मिल अभी तक नही चली है। आरोप लगाया कि नई बताकर पुरानी मशीन लगाई गई है जो चलने से पहले ही ठप हो गई है। किसान अपना गन्ना खेत में खड़ा रखने को मजबूर हैं। पेराई सत्र शुरू हो चुका है। प्रदेश सरकार ने गन्ना भाव भी घोषित नही किया है। सरकार गत वर्ष का भुगतान करने में असफल घोषित हुई है। उन्होंने बताया कि रालोद कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर गन्ना किसानों के लिए आंदोलन करेंगे। बताया कि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी 26 नवंबर को हेवा गांव में पार्टी सदस्यता अभियान को गति देंगे। वे सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, ओमबीर सिंह ढाका, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, चौधरी गजेंद्र सिंह धामा, तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।