फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the summons does not reach the accused, then action will also be taken against the inspector

एसआई व अन्य आरोपियों तक समन नहीं पहुंचे तो दोघट इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई

Sat, 02 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
If the summons does not reach the accused, then action will also be taken against the inspector
बागपत। टीकरी चौकी पर सिपाही प्रवीण की मौत के मामले में एसआई, सिपाही व रसोईया कोर्ट में पेश नहीं हो रहे है और थाना पुलिस भी उनके समन नहीं दे रही है। जिस पर कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए दोघट इंस्पेक्टर को चेतावनी दी है कि अगर अब समन नहीं पहुंचाए गए तो वह भी कार्रवाई की जद में आ जाएंगे।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी चौकी पर 31 अक्टूबर 2019 को सिपाही प्रवीण कुमार की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने घटना को आत्महत्या माना था तो परिजनों ने हत्या होने की बात कही थी। इस मामले में कोर्ट ने एसआई भगवत सिंह, सिपाही सत्यप्रकाश शर्मा व रसोईया पदमावती के समन जारी करके तलब किया हुआ है। पीड़ित पक्ष के वकील सतेंद्र दांघड़ का कहना है कि समन जारी होने के बावजूद तीनों में कोई भी अभी तक कोर्ट में पेश नहीं हुए। वहीं आरोप है कि इस मामले में सिपाही के परिजनों पर दबाव बनाने के लिए धमकी दी जा रही है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट एडीजे शैलेंद्र पांडेय की अदालत ने पिछली तारीख पर एसपी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि इस केस में कई बार समन भेजे गए और उसके बावजदू समन तामील नहीं कराए जा रहे है। वहीं अब कोर्ट ने दोघट इंस्पेक्टर तक को घेरे में लिया है और अब समन तामील नहीं कराने पर उन पर भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed