फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the statue is not unveiled till 17 then RLD will raise demand in every village

प्रतिमा अनावरण 17 तक नहीं तो रालोद गांव-गांव में उठाएगा मांग

Sun, 14 Mar 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
If the statue is not unveiled till 17 then RLD will raise demand in every village
रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा
विज्ञापन

बागपत। बागपत विकास खंड कार्यालय परिसर में 14 मार्च को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और केंद्रीय मंत्री रहे राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रशासन ने प्रतिमा अनावरण के लिए 17 मार्च तक का समय मांगा है। 17 मार्च तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव में सभा कर प्रतिमा अनावरण की मांग उठाएंगे। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से मिलकर कर इस बारे में अवगत भी कराया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। कृषि कानून के विरोध में किसान धरना दे रहे हैं, सैकड़ों किसानों की शहादत हो चुकी है। बिजली के बिल, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार मुद्दों को उलझाना चाहती है। केंद्रीय मंत्री लोगों को उकसा कर आपस में लड़ाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि बागपत विकास खंड कार्यालय परिसर में चौधरी चरण सिंह और राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण कराने के लिए जिला प्रशासन ने 17 मार्च तक समय मांगा है। निर्धारित तिथि तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता गांवों में सभा कर प्रतिमा अनावरण की मांग उठाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी से जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया और ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने मिलकर प्रतिमा अनावरण के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में चर्चा की और प्रशासन द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम में अड़चन डालने के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, अरुण तोमर, मनोज कुमार, प्रवीन पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed