फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the shops are not opened then they will be ruined - traders

दुकानें नहीं खुलीं तो बर्बाद हो जाएंगे - व्यापारी

Thu, 25 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
If the shops are not opened then they will be ruined - traders
बागपत। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर बाजार खोलने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा बाजार बंद होने के कारण व्यापारी वर्ग को आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापार संघ के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा ने कहा कि नगर का बाजार 500 मीटर के दायरे हैं और यहां का व्यापारी माध्यम व निचले स्तर का है। लॉकडाउन होने के कारण तीन माह से बाजार बंद होने से व्यापारी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने व्यापारियों की समस्या का समाधान करने के लिए बाजार को प्रतिदिन खुलवाने की मांग की। महामंत्री संजय रुहेला ने कहा कि पहले लॉकडाउन फिर रेड जोन और अब कंटेनमेंट जोन होने से बाजार बंद हैं। व्यापारियों पर दुकान का किराया, लेबर की सैलरी ,बच्चों की स्कूल फीस, बिजली बिल घर का खर्च, बैंक की लोन की किश्त, बीमा की किस्त जमा करने में परेशानी हो रही है। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि कंटेनेमेंट जोन 21 दिन के लिए था। अब शासन की गाइड लाइन 14 दिन की आई है। शासन की गाइड लाइन से बाजार खुलवाए जाएंगे। शासन की गाइड लाइन के अनुसार मरीज मिलने पर गली व मोहल्ले अन्यथा अधिकतम 250 मीटर के एरिया को सील किया जाएगा। इस दौरान उदय चौहान, सुरेंद्र वर्मा, सुनील खुराना, दीपक सिंधी, अमित अग्रवाल, लवी जैन, आलोक जैन, जयपाल गुप्ता, अंकित गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने रखी व्यापारियों की समस्या
बागपत। भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने कहा कि व्यापारियों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने डीएम और एसपी से मिलकर व्यापारियों की समस्या रखी और राहत दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed