फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the police catch a tractor-trolley, then forcibly pull the farmers from the police stations and outposts: Naresh

संशोधित--पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े तो थानों व चौकियों से जबरन खींच लाएं किसान: नरेश

Tue, 18 Oct 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
If the police catch a tractor-trolley, then forcibly pull the farmers from the police stations and outposts: Naresh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कलक्ट्रेट में मंगलवार को महापंचायत में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे और कलक्ट्रेट को भर दिया। जिस पर महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि अपने इस्तेमाल के लिए रेत लाने व अन्य सामान लेकर जाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस पकड़ लेती है तो थाने व चौकियों से जबरन खींचकर ले आएं। अगर पुलिस कर्मी उनके साथ अभद्रता करते हैं तो वह संगठन के पदाधिकारियों को फोन करें, वे वहां आंदोलन शुरू करेंगे।

किसान महापंचायत में नरेश टिकैत ने एलान किया कि किसान अपने नलकूपों पर विद्युत मीटर नहीं लगने दें। जिन स्थानों पर नलकूपों पर विद्युत मीटर लगा दिए हैं, वहां किसान उनको उखाडक़र फेंक दें। यदि कोई उनके खिलाफ एफआईआर कराता है तो एकता का परिचय देकर कुर्बानी देने से पीछे न हटें। क्योंकि किसानों को अपनी जमीन व वजूद बचाने के लिए एक बार फिर कुर्बानी देनी पड़ सकती है। कहा कि भाकियू हमेशा किसानों के साथ है और उनकी मांगों को पूरा कराया जाएगा। महापंचायत में किसानों के बीच पहुंचे अधिकारियों ने 15 नवंबर तक 150 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने का आश्वासन दिया। जिस पर किसानों ने सहमति जताते हुए कलक्ट्रेट में चल रहा धरना स्थगित कर दिया।

बागपत कलक्ट्रेट स्थिल लोकमंच में रागनी के दौरान नृत्य करता युवक

बागपत कलक्ट्रेट स्थिल लोकमंच में रागनी के दौरान नृत्य करता युवक- फोटो : BAGHPAT

वार्ता के बाद महापंचायत में किसानों को संबोधित एडीएम  प्रतिपाल चौहान

वार्ता के बाद महापंचायत में किसानों को संबोधित एडीएम प्रतिपाल चौहान- फोटो : BAGHPAT

बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में आयोजित महापंचायत में शामिल किसान।  संवाद

बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में आयोजित महापंचायत में शामिल किसान। संवाद- फोटो : BAGHPAT

बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में आयोजित महापंचायत में  भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत स

बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में आयोजित महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत स- फोटो : BAGHPAT

बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में आयोजित महापंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ?

बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में आयोजित महापंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed