फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the government removes the barrier, we will go to Delhi and talk: Tikait

सरकार बैरियर हटाए तो हम दिल्ली जाकर बात करेंगे: टिकैत

Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
If the government removes the barrier, we will go to Delhi and talk: Tikait
बागपत के गांव सांकरौद में मृतक मोंटी धामा और हाजी यूनुस के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे भाकिय? - फोटो : KAHKRA
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यूपी पुलिस के सिपाही मोंटी धामा और ग्रामीण हाजी यूनुस के परिजनों को दी सांत्वना
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार को बताया तानाशाही वाली सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश की सरकार ने ही विकास के रास्ते रोके हुए है। किसानों पर थोपे गए तीनों कृषि कानून काले कानून है। तीनों कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि हमने दिल्ली में रास्ते नहीं रोके है। सरकार बैरियर हटाए तो हम दिल्ली जाकर बात करेंगे।
राकेश टिकैत मंगलवार को गांव सांकरौद निवासी यूपी पुलिस के मृतक जवान मोंटी धामा और ग्रामीण हाजी यूनुस के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। बता दें कि गांव सांकरौद निवासी मोंटी धामा वर्ष 2019 मे पीएसी पुलिस में भर्ती हुआ था। हाल में उसकी तैनाती शामली में थी। बुखार से उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा ग्रामीण हाजी यूनुस की भी मंगलवार को बुखार से मौत हो गई थी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दोनों मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में रास्ते नहीं रोके है। सरकार बैरियर हटाए तो हम दिल्ली जाकर बात करेंगे। यह सरकार देश के लिए काली सरकार है, जो मैच फिक्सिंग कर देश के खिलाड़ियों को भी हरा देते है। इन्हें केवल वोट चाहिए। वोट के लिए यह कुछ भी कर सकते हैं। ओवैसी तो बीजेपी वालों का चचा जान है। उस पर कोई रोकटोक नही है। कहा कि नौजवान पीढ़ी इस सरकार को सबक सिखाएगी। आगामी विधान सभा चुनाव में जनता इस तानाशाही वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान विनोद कुमार, जगपाल सिंह, नवोदय लोक चेतना कलयाण समिति सचिव देवेंद्र धामा, कंवरपाल धामा, धर्मेंद्र धामा, रामकृपाल धामा, प्रवीन धामा, इस्लामुद्दीन, सत्तार, मोहम्मद गुलाब, इकरामुद्दीन, नवाब, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed