फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the bank manager does not appear then orders will be given to arrest him and bring him back.

Baghpat News: बैंक मैनेजर नहीं हुए पेश तो अब पकड़कर लाने के आदेश

Thu, 21 Mar 2024 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
If the bank manager does not appear then orders will be given to arrest him and bring him back.
बागपत। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के आदेश का पालन नहीं करने पर आयोग ने दिल्ली के एचडीएफसी बैंक मैनेजर को पकड़कर लाने के आदेश जारी कर दिये। इसके लिए दिल्ली कमिश्नर को 23 मार्च को बैंक मैनेजर को आयोग में पेश करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता पवन तिवारी ने बताया कि तेड़ा गांव के रहने वाले आशीष कुमार ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वाद दर्ज कराया। आशीष ने बताया कि एचडीएफसी बैंक शाखा द्वारका में उसके बचत खाते से लेनदेन बंद कर दिया गया, जबकि खाते में 50 हजार रुपये है। वाद दर्ज होने के बाद आयोग ने एचडीएफसी बैंक मैनेजर को उपभोक्ता के खाते में लेनदेन करने की अनुमति देने के आदेश जारी किये, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। अधिवक्ता ने बताया कि आयोग ने लेनदेन कराने और मैनेजर को आयोग में पेश होने के आदेश दिये, लेकिन मैनेजर पेश नहीं हुए। इस पर आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह ने बैंक मैनेजर को 23 मार्च को पकड़कर न्यायालय में पेश करने के आदेश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed