{"_id":"63dd51edf5ece70e231fd985","slug":"if-someone-is-worried-about-low-marks-then-no-one-is-able-to-prepare-under-stress-baghpat-news-c-14-1-103664-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसी को सता रही कम नंबर की चिंता, तो कोई तनाव में नहीं कर पा रहा तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसी को सता रही कम नंबर की चिंता, तो कोई तनाव में नहीं कर पा रहा तैयारी
Fri, 03 Feb 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोन पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी से संबंधित सुजाव देती छवि श्रीवास्तव
बागपत। बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों को चिंता सता रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए परामर्श केंद्र में रोजाना आठ से दस छात्रों की कॉल आ रही है। किसी को परीक्षा में कम नंबर की चिंता सता रही है तो कोई तनाव के कारण परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहा है।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए परामर्श सेल का निर्माण कराया गया है। जिला स्तरीय परामर्श दाता व नोडल शिक्षिका छवि श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षा को लेकर छात्रों में तनाव की स्थिति है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की चिंता सता रही है। उनके पास रोजाना आठ से दस छात्रों की कॉल आ रही है। सबसे अधिक सवाल अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए क्या करें और परीक्षा की तैयारी कैसे करें किए जा रहे है। कुछ छात्र कोर्स पूरा न होने पर तैयारी प्रभावित होने के बारे में भी सुझाव ले रहे है। इसके अलावा कुछ छात्र परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करने के तरीकों के बारे में जानकारी ले रहे है।
ये पूछे जा रहे सवाल
सवाल-विद्यालय में कोर्स पूरा नहीं कराया गया है, परीक्षा की तैयारी कैसे करें
उत्तर-विद्यालय में जितना कोर्स कराया गया है, उसका बेहतर ढंग से अध्ययन करें और परेशानी आने पर शिक्षकों से राय लें।
सवाल-बार-बार याद करने के बाद भी याद नहीं हो रहा है, क्या करें।
उत्तर-परीक्षा की तैयारी शांत मन से करें। परीक्षा की तैयारी पढ़ने के बजाए लिख-लिखकर करें। लिखकर याद करने से तैयारी करने में आसानी रहेगी।
सवाल -परीक्षा में कम अंक मिलने का डर सता रहा है, क्या करें।
उत्तर - परीक्षा की तैयारी करते समय तनाव को हावी ना होने दे। शांत मन के साथ परीक्षा की तैयारी करें।
सवाल-परीक्षा में प्रश्न पत्र कैसा होगा और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए तैयारी कैसे करें।
उत्तर-पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को देखें और उन्हीं के आधार पर तैयार करें। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास जरूरी है।
सवाल-जैसे=जैसे परीक्षा का समय नजदीक आ रहा वैसे ही परीक्षा को लेकर डर सता रहा है क्या करें।
उत्तर-परीक्षा को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी आम परीक्षा की तैयारी की तरह करें।
सवाल-रात में नींद नहीं आ रही है और कुछ याद भी नहीं हो रहा है।
उत्तर-परीक्षा की तैयारी के लिए समय सारणी तैयार करें और पूरी नींद ले। नींद पूरी न होने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिससे तैयारी प्रभावित हो सकती है।