फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If disturbed, we will be sent to jail

उपद्रव किया तो भिजवाए जाएंगे जेल

Sun, 28 Mar 2021 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
If disturbed, we will be sent to jail
होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। नंगला कनवाड़ा गांव में रविवार को ग्राम प्रधान मांगेराम चेयरमैन के आवास पर 36 बिरादरियों की बैठक हुई। जिसमें सभी ने पिछले साल होली पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा की गई आपराधिक घटनाओं पर गंभीरता से विचार किया गया। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना न हो और आपसी सौहार्द के साथ होली का त्यौहार मनाया जाए इस पर निर्णय लिया गया। साथ ही त्यौहार पर उपद्रव करने वालों को जेल भिजवाने का निर्णय लिया।

बैठक में मांगेराम, आदेश कुमार, टीकाराम आदि ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे को मजबूत करने का त्यौहार है। जिस प्रकार पिछले साल कुछ शरारती तत्वों ने गांव में दीवार तोड़ी और अन्य घटनाएं की वह इस बार किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है और घटना करने वाले का नाम सामने आता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही नुकसान की भरपाई उससे की जाएगी। पंचायत में हुए निर्णय पर सभी लोगों ने सर्वसम्मति से मोहर लगाई। बैठक की अध्यक्षता मोहन शर्मा ने की तथा संचालन ज्वार सिंह ने किया। बैठक में सतवीर सिंह, मुन्ना, कालूराम, प्रदीप, संजय, कृष्णपाल, गुलबहार, चुन्नीलाल, कर्मवीर, चरण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed