{"_id":"610adce08ebc3ec3853aa2b5","slug":"idol-prana-pratishtha-ceremony-celebrated-with-pomp-baghpat-news-mrt5504866102","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह
विज्ञापन
बागपत की सिटी प्लाजा कालोनी में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान कलश यात्रा निकालती महिला
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, शिव शक्ति धाम मंदिर में स्थापित हुई शिव परिवार व हनुमान मूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिटी प्लाजा कालोनी में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद शिव शक्ति धाम मंदिर में शिव परिवार और हनुमान मूर्ति स्थापित की गई।
बुधवार की सुबह पुजारी राजकुमार शास्त्री ने हवन यज्ञ कराया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही शिव परिवार व हनुमान मूर्ति तथा मंदिर के कलश को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सिटी प्लाजा से पंचशील कालोनी, चमरावल मार्ग, राष्ट्र वंदना चौक से होते हुए मेरठ रोड के शिव मंदिर से गंगाजल लेकर शोभायात्रा सिटी प्लाजा स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर पर संपन्न हुई। मंदिर में पुजारी ने विधि विधान से प्रतिमाओं को स्थापित कराया। इसके प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विधायक योगेश धामा व रालोद के राष्ट्रीय सचिव नवाब अहमद हमीद तथा जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र बली भी पहुंचे। इस मौके पर परमानंद शास्त्री, वीरेंद्र त्यागी, राजीव चौधरी, नीरज नैन, विक्की चौधरी, सुनील चौधरी, विपिन चौधरी, मनीष गर्ग, राजीव दीक्षित, आंचल सिंह, पिंटू ढाका, मदन ढाका, इंद्रपाल सिंह, सोमेश कुमार, वीरेंद्र त्यागी, राजकुमार ढाका, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।