फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   I work in the Ranji batting Saurabh

रणजी में बेहतरीन बल्लेबाजी सौरभ के काम आई

Wed, 22 Feb 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 22 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  आईपीएल की राइजिंग पुणे टीम में शामिल हुए सौरभ कुमार भले ही लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं, लेकिन उन्हें बीते रणजी सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी का इनाम मिला। पिछले साल सात दिसंबर में बड़ौदा के खिलाफ जिस वक्त यूपी की टीम धराशायी होने को थी, तब कुलदीप यादव के साथ नासिक के मैदान पर सौरभ ही लंगर डालकर खड़ा हुआ। युवा खिलाड़ी के बल्ले से निकले 105 रन। आईपीएल -10 की नीलामी में सौरभ को इसी पारी ने खास बनाया और उन पर दांव खेला राइजिंग पुणे की टीम ने। 
विज्ञापन


सौरभ कहता है कि वह आईपीएल के नये सीजन के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस खिलाड़ी की उम्र 23 साल है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बड़ौत और दिल्ली के बीच लंबा संघर्ष करना पड़ा। मैदान पर जितनी ताकत की जरूरत थी, उससे कहीं ज्यादा सफर की थकान होती, लेकिन वह कहते हैं  पिता ने कभी हौसला नहीं टूटने दिया। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी के मुरीद सौरभ कहते हैं कि टीम इंडिया की ओर से खेलना उसका सबसे बड़ा सपना है।
विज्ञापन


बिटावदा से निकला आईपीएल का दिलेर

बागपत। सौरभ कुमार का परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बिटावदा गांव का रहने वाला है। पिता रमेश चंद दिल्ली में नौकरी करते थे। सहूलियत और बच्चों की शिक्षा के लिए परिवार बड़ौत के आजाद नगर में आकर बस गया। यहीं पढ़ाई की और खेल सीखा। आगे बढ़ने के लिए वर्तमान समय परिवार के लोगों ने मेरठ में बाईपास के निकट आशियाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


54 विकेट, एक शतक और पांच अर्द्धशतक

बागपत। सौरभ ने अब तक खेले 17 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच में 54 विकेट चटकाएं हैं। यही नहीं उसके हिस्से में पांच अर्द्धशतक और एक शतक का कमाल भी शामिल है।

पहले टी -20 में लिए दो विकेट

बागपत। क्रिकेटर सौरभ ने यूपी की तरफ से सर्विसेज के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला। पहले ही मैच में दो विकेट चटकाकर यूपी को जीत दिलाई।

सौरभ कुमार के बल्ले का कमाल

बागपत। सौरभ कुमार ने सात दिसंबर 2014 को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन बीता सत्र उसके लिए मुफीद रहा। धर्मशाला में तमिलनाडु के खिलाफ 51 रन, हैदराबाद के खिलाफ 52, रेलवे के खिलाफ 53 और बड़ौदा के खिलाफ 105 रन की पारी ने उन्हें ऑल राउंडर के तौर पर स्थापित करने का काम किया।



सौरभ का आईपीएल में चयन होने पर जताई खुशी
बड़ौत। आजाद नगर कॉलोनी में रहने वाले सौरभ का आईपीएल में चयन होने पर मंगलवार को मोहल्लेवासियों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।     सभासद के पति डॉ. अनिल के आवास पर लोगों ने हर्ष जताया। इस दौरान डॉ. सुनील, मन्नू तिवारी, सागर तोमर, मोनू ठाकुर, पंकज भारद्वाज, मनीष पांचाल, डब्बू, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र, चौधरी जिले सिंह, चौधरी सुरेश कुमार, प्रदीप गोयल, सत्यप्रकाश पांचाल, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed