फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   I took the tender of Dharmendra Kirthal

बागपत: मैंने धर्मेंद्र किरठल का टेंडर ले लिया

Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
विज्ञापन
I took the tender of Dharmendra Kirthal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। छपरौली ब्लॉक प्रमुख अंशु खोखर के पति ब्रजपाल का एक ऑडियो वायरल हो गया। इसमें प्रमुख पति व रालोद नेता ब्रजपाल उसमें कुख्यात धर्मेंद्र किरठल की कोर्ट में पैरवी व जमानत कराने का टेंडर लेने की बात कह रहा है। जिससे वह पुलिस के निशाने पर आ गया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने ऑडियो अपनी होने की बात कबूल की। जिस पर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
रालोद समर्थित छपरौली ब्लॉक प्रमुख अंशु खोखर के पति ब्रजपाल खोखर की वायरल हुई ऑडियो में वह किसी व्यक्ति से कह रहा है कि वह धर्मेंद्र किरठल का साथ देगा। धर्मेंद्र किरठल की पैरवी करने वाला कोई नहीं है। इसलिए उसने धर्मेंद्र किरठल को भाई मान लिया है और उसकी कोर्ट में पैरवी करने का टेंडर ले लिया है। वह एक अन्य व्यक्ति का नाम लेकर कह रहा है कि वह दूसरी तरफ चला गया है। उसके कुछ पैसे रह रहे हैं उसे बुलाकर संबंध खत्म करने हैं। यह ऑडियो एसपी नीरज जादौन के पास पहुंची तो ब्रजपाल खोखर को पकड़ लिया। उसने ऑडियो में अपनी आवाज होना कबूला है।
विज्ञापन

--
गुंडा एक्ट लगाने को नोटिस जारी
ब्लॉक प्रमुख पति ब्रजपाल को एडीएम कोर्ट से गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर नोटिस जारी किया है। इसमें कहा कि उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट आदि के 14 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी की तरफ से गुंडा एक्ट के लिए फाइल भेजी गई है। इसके विरूद्ध उसे उसे तीन दिन में जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक ऑडियो वायरल हुई है, जिसमें प्रमुख का पति ब्रजपाल अंबेडकरनगर जेल में बंद कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल की पैरवी का टेंडर लेने की बात कह रहा है। इसलिए उसका शांतिभंग में चालान किया है। उस पर गुंडाएक्ट के लिए फाइल चल रही है।-नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed