फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   I had to come to the crematorium on the shoulders of the son

बेटे के कंधों पर मुझे श्मशान आना था... मेरा बेटा लौटा दो

Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
I had to come to the crematorium on the shoulders of the son
बागपत। स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की शहादत ने उनके परिवार को तोड़ कर रख दिया है। इकलौते बेटे का हमेशा के लिए जाने का गम माता-पिता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। पत्नी सोनिका और बहन मुद्रिका का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुसार गांव में अंतिम संस्कार के दौरान पिता सतेंद्र चौधरी अपनी पीड़ा छिपा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि श्मशान में मुझे बेटे के कंधों पर आना था। ये दुर्भाग्य है कि जवान बेटे को अपने कंधों पर लाना पड़ा। कोई मेरा बेटा मुझे लौटा दे। उन्होंने जब अभिनव को श्रद्धांजलि दी तो उनके कदम लड़खड़ा गए। वह ताबूत पर सिर रखकर फफक फफक पडे़। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और रालोद नेता कुलदीप उज्ज्वल ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन

मां बोली- बेटा एक बार कह दे तू ठीक है
बेटे के गम में मां सत्या का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार यही कह रही थीं कि बेटा एक बार कह दे तू ठीक है। इतनी मेहनत से तुझे कामयाब बनाया और तू सबको इस तरह रोते हुए छोड़कर चला गया। मां सत्या के साथ पत्नी सोनिका और बहन मुद्रिका रोते-रोते कई बार बेहोश हुईं। परिजनों ने उन्हें किसी तरह संभाला। परिजनों का करुण रुदन देख कोई भी अपने आंसू रोक नहीं पाया।
विज्ञापन

मिग-21 को लेकर ग्रामीणों में रही चर्चा
अंतिम संस्कार के दौरान भी ग्रामीणों में मिग-21 को लेकर चर्चा होती रही। कई लोगों को यह कहते हुए सुना कि सरकार इस विमान को वायु सेना के बेड़े से हटाती क्यों नहीं है। इन विमान के आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी आती रहती है। जिनमें कई जाबांज जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने दी श्रद्धांजलि
दोघट। शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, विधायक योगेश धामा, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, मद्य निषेध बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, देशखाप के चौधरी सुरेंद्र तोमर, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ लाइन बागपत योगेंद्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, रालोद नेता सुनील रोहटा, डॉ. राजकुमार सांगवान, ग्राम पूर्व प्रधान प्रमोद तोमर, मनोज पंवार, तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव, कानूनगो कृष्णपाल शर्मा, लेखपाल बिलकेश, इंस्पेक्टर दोघट दिनेश चिकारा, सुभाष नैन आदि ने श्रद्धांजलि दी।
मिग-21 विमान की उड़ान पर रोक लगाए सरकार : टिकैत
दोघट। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शहीद पायलट अभिनव चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार को मिग-21 विमान की उड़ान पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक 200 से ज्यादा फाइटर पायलट की मौत हो चुकी है। जिससे कई घरों के चिराग बुझ गए। सरकार की संपत्ति का भी बड़ा नुकसान हुआ है। जनता सरकार से अपील कर रही है कि इन मिग-21 विमानों की उड़ान पर तत्काल रोक लगाए। उन्होंने सरकार से शहीद परिवार को उचित सम्मान देने की मांग की।
आबादी को बचाने के लिए अभिनव ने दी शहादत
विमान को गांव से दूर ले जाने की वजह से हुई देर
अपनी जान गवां कर बचा ली कई जिंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी ने आबादी पर विमान गिरने से बचाने के लिए शहादत दी। वह विमान को गांव से काफी दूर ले गए। जिससे किसी की जान को खतरा न हो। इसके लिए उन्होंने अपनी जान की परवाह भी नहीं की। इस कोशिश में जब तक वह विमान से पैराशूट लेकर बाहर निकलते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अब उनके जाने के बाद उनकी यादें और बहादुरी के किस्से लोगों की जुबान पर हैं।
अभिनव की पत्नी सोनिका के रिश्ते के चाचा रालोद नेता कुलदीप उज्ज्वल हैं। उन्होंने बताया कि अभिनव जितने होनहार थे उतने ही जांबाज भी थे। अपनी शादी में लाखों का दहेज ठुकराकर सिर्फ एक रुपया स्वीकार करके शानदार मिसाल कायम थी। उन्हें सैन्य अधिकारियों ने बताया कि बहादुरी में भी उनका जवाब नहीं था। जिस समय अभिनव को विमान के इंजन में गड़बड़ी का पता चला तो वहां काफी आबादी थी। अभिनव चाहते तो विमान से पैराशूट के सहारे निकल सकते थे परंतु उन्होंने जान की परवाह नहीं की। वह विमान को आबादी से काफी दूर ले गए। इसके बाद उसने विमान से निकलने का प्रयास किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अपनी शहादत देकर उसने कई जिंदगी बचा ली। उसके जाने का दर्द कभी भूला नहीं जाएगा। वह हमारे दिलों में हमेशा रहेगा।
जयंत चौधरी ने फोन पर दी सांत्वना
- रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने अभिनव के पिता सतेंद्र चौधरी व ताऊ सूबे सिंह से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभिनव की शहादत से पूरा देश दुखी है। ऐसे जाबांज लोग बहुत कम होते हैं। दुख की इस घड़ी में रालोद परिवार के साथ है।

डीएम और एसपी के न आने पर रोष
अभिनव चौधरी के अंतिम संस्कार में डीएम राजकमल यादव और एसपी अभिषेक सिंह नहीं पहुंचे। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष दिखाई दिया। उनका कहना था कि देश की सेवा करते हुए शहीद हुए अफसर के अंतिम यात्रा में अधिकारियों को आना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed