फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Husband who reached home with second wife beat up first wife and son

Baghpat: दूसरी पत्नी के साथ घर पहुंचा पति, पहली पत्नी और बेटे को पीटा, फिर थाने पहुंचा मामला

Fri, 03 Jun 2022 01:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2022 01:28 PM IST
सार

दूसरी पत्नी के साथ घर पहुंचे पति ने अपनी पहली पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। जानिए फिर आगे क्या हुआ।

विज्ञापन
Baghpat News: Husband who reached home with second wife beat up first wife and son
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में बड़ौत के न्यू रामनगर कॉलोनी में दूसरी पत्नी के साथ घर पहुंचे पति ने पहली पत्नी और बेटे से मारपीट की। घर में तोड़फोड़ करते हुए कीमती सामान बैग में भर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी को कोतवाली ले आई। उधर, पहली पत्नी के पक्ष में आशा कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाली में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


न्यू रामनगर कॉलोनी निवासी अमिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह सीएचसी पर बीसीपीएम के पद पर कार्यरत है। उसका पति करीब 13 साल पहले उसे और उसके बेटे को छोड़कर चल गया था और दूसरी शादी कर ली थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि गुरुवार को पति अपने साथ दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा और तोड़फोड़ करते हुए कीमती सामान बैग में भरने लगा। विरोध करने पर उसे और उसके बेटे को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवक व उसकी दूसरी पत्नी को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: आखिर यहां से बरामद हुए युवक-युवती, प्रेमिका ने अदालत में दिया बड़ा बयान

उधर, सूचना पर अमिता के पक्ष में काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचीं और हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मगनवीर सिंह ने जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की बात कहीं। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि फिलहाल हिरासत में लिए गए युवक और उसकी दूसरी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। दूसरी महिला ने भी अमिता पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed