फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husband thrashed wife's indecency

Baghpat News: खाना बनाने को कहा तो पत्नी ने की अभद्रता, गुस्साए पति ने की धुनाई

Mon, 19 Dec 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Husband thrashed wife's indecency
पत्नी की अभद्रता गुस्साए पति ने की धुनाई
विज्ञापन

बड़ौत। ड्यूटी से घर लौटे पति ने पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा तो पत्नी ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए पति ने पत्नी की जमकर धुनाई की। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता होने पर पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ट्रैक्टर की एजेंसी पर नौकरी करता है। वह सोमवार को ड्यूटी से घर लौटा और पत्नी से खाना देने के लिए कहा। इस पर पत्नी ने इनकार कर दिया। इससे नाराज पति ने उसकी धुनाई कर दी। किसी तरह पत्नी कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। सूचना पाकर दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर घर भेज दिया। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि महिला पुलिस चौकी पर इस तरह का मामला आया था। जिसमें पति-पत्नी में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed