फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husband held for wifes murder in Badrakha, in-laws abandon 4-month-old baby on the street

Baghpat: पत्नी की पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार, मासूमों पर टूटा कहर-ससुराल वालों ने गली में फेंका 4 माह का बच्चा

Thu, 16 Oct 2025 04:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 16 Oct 2025 04:39 PM IST
सार

बागपत के बदरखा गांव में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पति ने पत्नी मोनिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, ससुराल पक्ष ने मृतका के बच्चों को रखने से इंकार करते हुए चार माह के मासूम को गली में फेंक दिया।

विज्ञापन
Husband held for wifes murder in Badrakha, in-laws abandon 4-month-old baby on the street
गली में छोड़ा चार माह का मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले के छपरौली थानाक्षेत्र के बदरखा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शराब के लिए रुपये नहीं देने पर अशोक नाम के युवक ने अपनी पत्नी मोनिका की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 'पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने कराया फर्जी मुकदमा, इंसाफ चाहिए', भाकियू ने थाना घेरा, जबरदस्त हंगामा

विज्ञापन

लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने लोगों का दिल दहला दिया। मृतका मोनिका के ससुराल पक्ष ने उसके दो छोटे बच्चों को रखने से इंकार कर दिया। आरोप है कि अशोक के परिवार वालों ने चार माह के मासूम बेटे को गली में फेंक दिया और डेढ़ साल की बेटी को भी नहीं अपनाया।

मोनिका के मायके वाले शामली के सिंभालखा गांव से पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच विवाद और खींचतान हो गई। मोनिका के चचेरे भाई राहुल ने बताया कि अशोक शराब का आदी था और रुपये न मिलने पर आए दिन मारपीट करता था। मंगलवार को भी उसने मोनिका की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला, बचाने आए युवक का हाथ और उसकी पत्नी का पैर तोड़ा

 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई से हुई मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति अशोक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जांच अधिकारी शिवदत्त के मुताबिक मामले की जांच जारी है और दोनों बच्चों को फिलहाल मोनिका के मायके वाले अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed