Baghpat: पत्नी की पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार, मासूमों पर टूटा कहर-ससुराल वालों ने गली में फेंका 4 माह का बच्चा
बागपत के बदरखा गांव में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पति ने पत्नी मोनिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, ससुराल पक्ष ने मृतका के बच्चों को रखने से इंकार करते हुए चार माह के मासूम को गली में फेंक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले के छपरौली थानाक्षेत्र के बदरखा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शराब के लिए रुपये नहीं देने पर अशोक नाम के युवक ने अपनी पत्नी मोनिका की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: 'पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने कराया फर्जी मुकदमा, इंसाफ चाहिए', भाकियू ने थाना घेरा, जबरदस्त हंगामा
लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने लोगों का दिल दहला दिया। मृतका मोनिका के ससुराल पक्ष ने उसके दो छोटे बच्चों को रखने से इंकार कर दिया। आरोप है कि अशोक के परिवार वालों ने चार माह के मासूम बेटे को गली में फेंक दिया और डेढ़ साल की बेटी को भी नहीं अपनाया।
मोनिका के मायके वाले शामली के सिंभालखा गांव से पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच विवाद और खींचतान हो गई। मोनिका के चचेरे भाई राहुल ने बताया कि अशोक शराब का आदी था और रुपये न मिलने पर आए दिन मारपीट करता था। मंगलवार को भी उसने मोनिका की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला, बचाने आए युवक का हाथ और उसकी पत्नी का पैर तोड़ा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई से हुई मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति अशोक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जांच अधिकारी शिवदत्त के मुताबिक मामले की जांच जारी है और दोनों बच्चों को फिलहाल मोनिका के मायके वाले अपने साथ ले गए हैं।