फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husband handed over wife to tantrik, accused of gang rape by intoxicating substance

पति ने तांत्रिक को सौंपी पत्नी, नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Mon, 16 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Husband handed over wife to tantrik, accused of gang rape by intoxicating substance
सिंघावली अहीर क्षेत्र की एक महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को सट्टे की खाईबाड़ी के नंबर का पता करने के लिए तांत्रिक को सौंपने का आरोप है। महिला ने तांत्रिक, पति, देवर, ननदोई पर नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची। यहां शिकायत की कि कुछ दिन पहले उसके पति, देवर और ननदोई ने सट्टे की खाईबाड़ी शुरू की। नुकसान के कारण एक तांत्रिक के पास जाने लगे। इसके बाद उसका पति, देवर व ननदोई एक माह पहले उसे तांत्रिक के पास ले गए और उसको सौंप दिया। जहां तांत्रिक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे नशे में कर दिया और फिर तांत्रिक, पति, देवर, ननदोई ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसे दोबारा से तांत्रिक के पास ले जाने लगे और उससे दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, एसपी नीरज कुमार जादौन ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed