फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husband bludgeons wife to death with a brick over suspicion of an illicit affair.

Baghpat News: अनैतिक संबंधों के शक में पति ने पत्नी को ईंट से कूचकर मार डाला

Sun, 24 May 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Husband bludgeons wife to death with a brick over suspicion of an illicit affair.
बड़ौत। ट्योढ़ी गांव के जंगल स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार सुबह चार बजे मजदूर आशु निवासी खेड़ी कुरतान जिला शामली ने अनैतिक संबंधों के शक में अपनी पत्नी इसरत (35) को ईंट से कूच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को खेड़ी कुरतान में घर में डालकर भाग गया। शामली पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी पति को पकड़ लिया। पुलिस ने इसरत की हत्या ट्योढ़ी में भट्ठे पर ही होने की बात कही। वहीं बागपत पुलिस ने उसे यहां से घायल हालत में लेकर जाने और शामली में मौत होने का दावा किया।
विज्ञापन

शामली जिले के खेड़ी कुरतान निवासी इसरत अपने पति आशु और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ट्योढ़ी स्थित चांद के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे आशु का अपनी पत्नी इसरत के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो आशु ने इसरत पर ईंट से कई वार कर दिए। इसके बाद आशु ने गाड़ी मंगवाई और इसरत का उपचार कराने की बात कहते हुए उसे अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

बताया कि पिटाई से घायल इसरत की मौत हो गई और आशु उसे लेकर खेड़ी कुरतान में अपने घर पहुंचा। वहां पर घर में इसरत का शव छोड़कर चला गया। परिवार के लोग वहां गए तो इसरत मृत पड़ी मिली। सूचना पर शामली पुलिस ने जांच की तो उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले। पुलिस ने आशु के बारे में जानकारी जुटाई तो वह ट्योढ़ी गांव के ईंट भट्ठे पर काम करता हुआ मिला। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर शामली ले गए और पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आशु ने अनैतिक संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई करने और गला घोंटने की बात कही, जिससे उसकी मौत हो गई। आशु ने बताया कि उसे शक था कि इसरत किसी से फोन पर बात करती थी, जिसका वह विरोध करता था और इसी बात को लेकर कई बार उनमें झगड़ा भी हो चुका है। पुलिस ने आशु को पकड़ जरूर लिया,मगर शनिवार रात तक न शामली और न ही बागपत में प्राथमिकी दर्ज हुई।

-घटनास्थल को लेकर शामली व बागपत का दावा करते रहे अधिकारी
शामली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार आरोपी आशु ने बताया कि उसने ट्योढ़ी गांव के ईंट भट्ठे पर हमला किया था और वहां ही उसकी मौत हो गई। वहीं बागपत पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि भट्ठे पर साथी मजदूरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि आशु काफी देर तक इसरत को पीटता रहा और सभी ने विरोध जताया तो वह उसे उपचार कराने की बात कहकर यहां से लेकर गया। इस कारण ही शनिवार देर शाम तक इस मामले में शामली व बागपत किसी भी जगह प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी।
---
वर्जन-ईंट भट्ठे पर आशु का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। वहां उसने पत्नी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पत्नी का शव लेकर अपने घर पहुंचा था। घटना बागपत की होने के कारण वहीं प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। -एनपी सिंह, पुलिस अधीक्षक शामली

वर्जन-ईंट भट्ठे पर मजदूर ने पत्नी के साथ मारपीट की थी, लेकिन उसकी मौत कहां पर हुई, इसके बारे में सही जानकारी नहीं हो सकी। उसके परिवार की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई। -सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed