फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Wife murdered for not paying liquor money, police took husband away, family members threw child

Baghpat: शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार, परिवार वालों ने चार माह के बच्चे को फेंका

Thu, 16 Oct 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 12:57 AM IST
सार

बदरखा गांव में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पति अशोक ने मोनिका की डंडे से पिटाई कर दी। कमरे में लगी चोट से खून पेट में भर गया, इस कारण उसकी मौत हो गई। दोनों बच्चों को न रखने को लेकर मायके वालों और ससुराल वालों के बीच झड़प हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: Wife murdered for not paying liquor money, police took husband away, family members threw child
बदरखा में जमीन से बच्चे को उठाते हुए। स्रोत:विडियोग्रैब

विस्तार

बदरखा गांव में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मोनिका की पति अशोक ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी तो अशोक को पुलिस ने बुधवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वहां लोगों की मानवता मरती हुई दिखाई दी और अशोक के परिवार वालों ने डेढ़ साल की बेटी व चार माह के बच्चे को रखने से इंकार कर दिया। चार माह के बच्चे को गली में फेंक दिया गया। वहां मोनिका के मायके व ससुराल पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों बच्चों को बाद में मायके वाले शामली के सिंभालखा गांव में लेकर गए।
विज्ञापन

 

शामली जिले के सिंभालखा गांव की मोनिका की शादी ढाई साल पहले बदरखा गांव के अशोक के साथ हुई थी। मोनिका के चचेरे भाई राहुल बताया कि अशोक शराब पीता है और शराब के लिए रुपये नहीं देने पर रोजाना झगड़ा करता रहता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मंगलवार को भी शराब के रुपये नहीं देने पर उसकी बहन की पति ने पिटाई की और उसे घायल कर दिया। इसके बारे में मोनिका ने फोन करके उन्हें बताया तो वह यहां पहुंचा। रास्ते में उन्हें फोन कर मोनिका की मौत होने की जानकारी दी गई। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद बदरखा गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई के कारण मोनिका की मौत होने की बात सामने आने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति अशोक को गिरफ्तार कर लिया। राहुल ने आरोप लगाया कि इसके बाद मोनिका के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके दोनों बच्चों को साथ रखने से इंकार कर दिया। 
 

उनके पास मोनिका की पहले पति की पांच साल की एक बेटी पहले से रह रही है तो उन्होंने बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताई। आरोप लगाया कि अशोक के परिवार के लोग मोनिका के चार माह के बेटे और डेढ़ वर्षीय बेटी को लेकर आ गए। उनके ट्रैक्टर के पास चार माह के मासूम को गली में फेंककर चले गए। यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ भी मारपीट की गई।
 

वहां काफी देर तक खींचतान चलती रही और अशोक के परिवार वालों ने बच्चों को रखने से साफ इंकार कर दिया। घंटों खींचतान के बाद दोनों बच्चों को मोनिका के मायके वाले अपने साथ लेकर चले गए। इस मामले में जांच अधिकारी शिवदत्त का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी अशोक को गिरफ्तार किया गया है।
 

कमर में चोट लगने से मोनिका के पेट में भर गया था खून
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोनिका की कमर पर डंडे से पिटाई के कारण लगी चोट के कई निशान मिले। इसमें दो-तीन चोट ऐसी हैं, जिससे शरीर के अंदर खून का रिसाव हो गया और पेट में खून भरने से उसकी मौत हो गई। उसको जहरीला पदार्थ देने की स्थिति साफ नहीं हो सकी, मगर इसका पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया। उसकी रिपोर्ट आने पर जहरीला पदार्थ देने की स्थिति स्पष्ट होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed