{"_id":"6259aa54c10be646580423f7","slug":"how-to-quench-thirst-in-summer-hope-breaking-the-stalled-system-baghpat-news-mrt5846708194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में कैसे बुझे प्यास, ठप पड़ी व्यवस्था तोड़ रही आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में कैसे बुझे प्यास, ठप पड़ी व्यवस्था तोड़ रही आस
विज्ञापन
बागपत जिला अस्तपाल में बंद पड़ा वाटर कूलर दिखाता व्यक्ति
- फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने ने हर किसी को बेहाल किया हुआ है। ऐसे में सबसे ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। मगर, जनपद किसी भी सार्वजनिक जगह पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। रेलवे स्टेशन हो या सरकारी भवन और या फिर अस्पताल, मुख्य बाजार से लेकर प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। सबसे बुरे हालात बागपत के बाजार में दिखाई देते है, जहां दूर-दूर तक पीने का पानी नहीं मिलता है। लोगों को अपनी जेब से पैसे खर्च करके प्यास बुझानी पड़ती है।
बाहरी छोर पर लगे वाटर कूलर, बाजार में एक भी नहीं
नगर पालिका ने बागपत नगर में वाटर कूलर जरूर लगवाए हुए है। मगर, यह सभी बाहरी छोर पर लगवा दिए गए है, जबकि वाटर कूलर की सबसे ज्यादा बाजार में जरूरत है। बाजार में नगर के साथ ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते है। मगर, गर्मी में भी उनको पीने के लिए पानी नहीं मिलता है। शौकत मार्केट के रहने वाले व्यापारी उदय चौहान, जाकिर खान आदि का कहना है कि वह कई बार बाजार में वाटर कूलर लगवाने की मांग कर चुके है। मगर, बाजार की जगह हर बार ऐसी जगहों पर वाटर कूलर लगवा दिया जाता है, जहां उसकी ज्यादा जरूरत नहीं है। इसलिए बाजार में वाटर कूलर लगवाया जाना चाहिए।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अस्पताल तक में प्यासा रहना पड़ रहा
खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर करीब एक वर्ष से पानी पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। दैनिक यात्रियों को पानी की बोतल खरीदकर लेकर आना पड़ता हैै। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर को हटा दिया गया था, जिससे यात्रियों को पानी की समस्या है। वाटर कूलर लगवाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही गई है। अग्रवाल मंडी टटीरी के बस स्टैंड पर एक वाटर कूलर लगा है, जो 15 दिन से बंद है। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर दो माह पहले यात्रियों के लिए वाटर कूलर लगाया गया था, लेकिन वह खराब हो गया है। इस कारण गर्मी में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इनके अलावा जिला अस्पताल में काफी लोग पहुंचते है, लेकिन यहां भी वाटर कूलर खराब होने से पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
बागपत के बाजार में पानी की समस्या है। जल्द ही वाटर कूलर लगवा दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव पास करके जल्द कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इनके अलावा भी जहां पानी की समस्या है, वहां उसकी व्यवस्था की जाएगी। - ललित आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत
रेलवे स्टेशन पर पानी की समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। - सुधीर शर्मा, स्टेशन अधीक्षक बड़ौत

बड़ौत रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ी पेयजल टंकी- फोटो : BAGHPAT