फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   House to house worship on Devshayan Ekadashi

देवशयन एकादशी पर घर-घर हुई पूजा

Tue, 20 Jul 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
House to house worship on Devshayan Ekadashi
चार माह के लिए लगेगा मांगलिक कार्यों लग गया ब्रेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मंगलवार को देवशयन एकादशी पर घर-घर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना हुई। मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। शाम मंदिरों में भव्य श्रंगार के साथ भजन कीर्तन हुए। भगवान विष्णु के योग निंद्रा में जाने के कारण अब चार माह तक मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग गया है।

देवशयन एकादशी के मौके पर घर-घर मिट्टी के धोधा रखे गए। उनकी पूजा की गई। इसके अलावा भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक किया गया। भगवान विष्णु के स्वरूप को चौकी पर विराजमान किया गया। सोने-चांदी से भगवान विष्णु की शैय्या को सजाया गया। पीले रंग का कपड़ा बिछाया गया। भगवान से सुख समृद्धि की कामना की गई। बुधवार से चतुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। इसमें जप, पूजा आदि का विशेष महत्व है। शहर के पंचमुखी मंदिर, पंचवटी मंदिर, ठाकुर द्वार मंदिर में सुबह विशेष पूजा अर्चना के बाद शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। अब चतुर्मास समाप्ति के बाद देवोत्थान एकादशी से फिर से शहनाई की गूंज सुनाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed