फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honored students in honor ceremony

सम्मान समारोह में छात्रों को सम्मानित किया

Mon, 18 Jan 2021 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Honored students in honor ceremony
सम्मान समारोह में छात्रों को सम्मानित किया
विज्ञापन

अमीनगर सराय। क्षेत्र के देवास पब्लिक स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देवबंद में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कोच परवेज खान ने बताया कि देवबंद में 31 दिसंबर से चार जनवरी तक एयर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें स्कूल के वंश ने 600 में से 585 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। जबकि दस मीटर एयर पिस्टल में निशांत कुमार ने 600 में से 574 अंक प्राप्त कर सिल्वर पर कब्जा किया। वहीं, अभिषेक यादव ने 600 में से 572 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। इन सभी को सोमवार को विद्यालय में पुरस्कृत किया गया। स्कूल के चेयरमैन ओमकार यादव ने छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर शालू मलिक, शांतनु मलिक, विजय सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed