फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honorarium not received for four months, complaint to DM

चार माह से नहीं मिला मानदेय, डीएम से की शिकायत

Tue, 22 Mar 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Honorarium not received for four months, complaint to DM
बागपत। बड़ौत की रहने वाली वंदना गुप्ता ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में भू-जल विभाग पर नवंबर माह से अभी तक वेतन का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। बताया कि 20 नंवबर 2021 को अटल भूजल योजना के अंतर्गत गांवों में तालाब और पेयजल के संसाधनों के पानी की जांच करने के लिए उसे नियुक्त किया गया था। उसे प्रति माह दस हजार रुपये मानदेय के रूप में भुगतान देने की बात कही गई थी। चार माह बीतने के बाद भी उसे मानदेय नहीं दिया गया है। उसने डीएम से उसका मानदेय दिलावाने की मांग की है। उधर, भूजल विभाग के अमित श्रीवास्तव का कहना है कि वंदना गुप्ता एक एजेंसी के अंतर्गत कार्यरत है। एजेंसी संचालक से फोन पर वार्ता हो चुकी है। उसने जल्द ही उनके मानदेय का भुगतान करने की बात कही है।
विज्ञापन

विश्व क्षय रोग दिवस पर रोगियों को गोद लेंगे अधिकारी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 24 मार्च को क्षय रोगियों को गोद देने की प्रक्रिया की जाएगी। इच्छुक अधिकारी अपनी इच्छा के अनुसार रोगियों को गोद ले सकते है। गोद लिए गए क्षय रोगियों के पोषण के लिए प्रत्येक माह एक किलो मूंगफली, एक किलो भुना हुआ चना, एक किलो गुड़, एक किलो सत्तू, एक किलो तिल/गजक और एक किलो न्यूट्रिशन सप्लीमेंट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed