फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honor killing in Baghpat: Girl killed, burnt and ashes thrown in Yamuna, father confesses crime

झूठी आन के लिए हत्या: प्रेम-प्रसंग में बेटी की हत्याकर शव जलाया, यमुना में बहाईं अस्थियां, पिता ने कबूला जुर्म

Wed, 18 Jun 2025 04:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Jun 2025 04:52 PM IST
सार

बागपत के लुहारी गांव में झूठी आन के लिए हत्या करने का मामला सामने आया है। युवती की हत्या कर शव जलाया गया और अस्थियां यमुना में बहा दी गईं। प्रेमी की सूचना पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया, जिसने अपराध कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Honor killing in Baghpat: Girl killed, burnt and ashes thrown in Yamuna, father confesses crime

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में झूठी आन के लिए हत्या करने का खौफनाक मामला सामने आया है। जिले के लुहारी गांव में एक युवती की उसके परिजनों ने हत्या कर दी। शव को जलाने के बाद उसकी अस्थियां यमुना नदी में बहा दी गईं।

विज्ञापन


इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका के प्रेमी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की और शक के आधार पर युवती के पिता को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat News: प्रेमी संग होटल में पकड़ी पत्नी, पुलिस व पति को देख छत से 12 फीट नीचे लगा दी छलांग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था, जिससे परिजन नाराज थे। आशंका जताई जा रही है कि परिवार ने समाज की बदनामी के डर से यह कठोर कदम उठाया।

मृतका के प्रेमी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से युवती लापता थी और परिजन कोई साफ जवाब नहीं दे रहे थे। जब उसने बार-बार सवाल उठाए, तो अंततः उसे अंदेशा हुआ कि युवती को जान से मार दिया गया है। उसने थाना पुलिस को दी जानकारी में परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए।

पुलिस ने जब दबाव बनाकर पूछताछ की तो पिता ने अपनी बेटी की हत्या और उसका अंतिम संस्कार कर अस्थियां बहाने की बात स्वीकार कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव से जुड़े प्रमाण जुटाने, साक्ष्य की जांच और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका जानने के लिए जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed