{"_id":"61feb2b8d0500138657329d9","slug":"home-minister-amit-shah-will-hold-a-public-meeting-at-spc-degree-college-today-baghpat-news-mrt57584012","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एसपीसी डिग्री कॉलेज में जनसभा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज एसपीसी डिग्री कॉलेज में जनसभा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा व्यवस्था के कारण पाबला की जनसभा निरस्त
अब चमरावल रोड पर डिग्री कॉलेज के मैदान में होगी जनसभा
दोघट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी जनसभा करेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रविवार को चमरावल रोड पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान पर जनसभा होगी। पाबला में सुरक्षा व्यवस्था के कारण जनसभा को निरस्त कर दिया गया है। अब अमित शाह डिग्री कॉलेज के मैदान से गरजेंगे। इसके लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर दी है। इसके अलावा दोघट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनसभा करेंगी।
भाजपा ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। यहां प्रचार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कृष्णपाल गुर्जर अभी तक पहुंच चुके है। अब रविवार को गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रखा गया है, जो सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा के लिए जनसंपर्क भी कर सकते है। हालांकि यह जनसभा पहले पाबला गांव में होनी थी, जहां हैलीपेड भी बन चुका था। मगर, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वहां कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। इसलिए अब पुलिस लाइन में करीब दस बजे अमित शाह का हैलीकॉप्टर उतरेगा और वहां से गाड़ी से वह सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान तक पहुंचेंगे। इनके अलावा दोघट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी जनसभा में पहुंचेगी।