फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   History sheeter Krishnaveer surrenders in SP office

परमवीर तुगाना के भाई हिस्ट्रीशीटर कृष्णवीर ने किया एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण

Thu, 17 Jun 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
History sheeter Krishnaveer surrenders in SP office
बागपत। पुलिस की सख्ती के चलते कुख्यात परमवीर तुगाना के भाई हिस्ट्रशीटर कृष्णवीर उर्फ कृष्णपाल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आत्मसमर्पण कर दिया। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे समेत उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के तुगाना गांव निवासी कृष्णवीर पुत्र ओमकार का बिनौली क्षेत्र के ग्राम गलहैता के जंगल में यमुना खादर की करीब 200 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा था। इस संबंध में नायब तहसीलदार की ओर से उसके खिलाफ करीब डेढ़ माह पूर्व बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कृष्णवीर के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह छपरौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है और अजीत उर्फ पप्पू गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह गांव का प्रधान भी रह चुका है।
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी परमवीर की हत्या
22 जून 2020 की शाम साढ़े सात बजे कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना पर कार सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। उस समय वह एक चबूतरे पर बैठा था। हमले में परमवीर समेत पांच लोग घायल हो गए थे। गुरुग्राम में उपचार के दौरान परमवीर की मौत हो गई थी। परमवीर तुगाना के भाई सुरेंद्र सिंह ने हलालपुर निवासी सचिन, रोबिन पुत्र नरेश और नरेश पुत्र चंदगी, करनावल निवासी लीलू पुत्र चतरपाल, चतरपाल पुत्र इकबाल, कूड़ी निवासी परवेंद्र पुत्र सुरेश समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बाद में हत्याकांड का खुलासा कर दावा किया था कि तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी ने हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed