फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindu organization activists took out a public awareness tour

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने निकाली जनजागरण यात्रा

Thu, 14 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hindu organization activists took out a public awareness tour
मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए लोगों को जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर में जनजागरण यात्रा निकाली। उन्होंने लोगों को अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए धन संग्रह करने में सहयोग के लिए जागरूक किया।

मकर संक्रांति पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुराना कस्बा स्थित गोशाला से जनजागरण यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पक्का घाट मंदिर पर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने लोगों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने में सहयोग करने का आह्वान किया। बजरंग दल के नगर अध्यक्ष विकास व नगर सह संयोजक शेखर चौहान ने बताया कि 15 जनवरी से 15 फरवरी तक मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विहिप व दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मंदिर के लिए धन का संग्रह करेंगे। जनजागरण यात्रा में दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका रेखा, मीडिया प्रभारी सुनील मुखिया, बजरंग दल के नगर संयोजक अंकित चौहान, नगर मंत्री दीपक, शेर सिंह चौहान, भीम चौहान, सचिन, शिवम मौजूद रहे। उधर, दोघट में आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौगामा क्षेत्र के कई गांवों में धन संग्रह समर्पण जनजागरण यात्रा निकाली। आरएसएस के सह विभाग संचालक रामभरोसे लाल भाईजी, सह जिला कार्यवाहक राजीव राणा, प्रमिल पंवार, मनोज खोड़, लालबहार, कपिल देव, गौरव, वरुण शर्मा, सुमित, संजय, प्रवेश, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed