फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindu Jagran Manch burnt Javed Habib's effigy

हिंदू जागरण मंच ने फूंका जावेद हबीब का पुतला

Fri, 07 Jan 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hindu Jagran Manch burnt Javed Habib's effigy
बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बस स्टैंड पर जावेद हबीब का पुतला फूंकते हिन्दू जा? - फोटो : BARAUT
महिला ब्यूटीशियन के सिर पर थूकने की घटना पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित ब्यूटीशियन को पहनाई पगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/बिनौली (बागपत)। बालों की कटिंग करते वक्त महिला ब्यूटीशियन के सिर में थूकने के मामले में प्रसिद्ध हेयरस्टालिस्ट जावेद हबीब के विरोध का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बागपत, बड़ौत और बिनौली में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने जावेद हबीब का पुतला फूंका। दो दिन में उसकी गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला ब्यूटीशियन पूजा गुप्ता के सिर पर पगड़ी बांधी। कहा कि भाजपा महिलाओं का अपमान सहन नहीं करेगी।
बागपत में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र वंदना चौक पर हंगामा किया। इस मौके पर प्रांत मंत्री प्रियंका आर्य, जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर ठाकुर, कपिल शर्मा, दीपक, अशोक शर्मा, राजीव राजपूत, र्दु्गेश राजपूत, अशोक शिवम, अंशुल, हिमांशु कौशिक, मोहित मौजूद रहे। बड़ौत में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली और युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जावेद हबीब का पुतला फूंका। कहा कि विधर्मियों का थूक के साथ गहरा रिश्ता है। पहले रोटी में थूकना, फिर नान व सब्जी में थूकना। अब नारी के अपमान को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुनील पहलवान, प्रमोद वत्स, अमन शर्मा, पुनीत वर्मा, वासु जैन, लक्की कश्यप, अंकुर पहलवान, शिवम राणा, रितिक आदि मौजूद रहे। उधर, बिनौली में बरनावा गांव में भी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जावेद हबीब का पुतला फूंका और प्रशासन से उसकी गिरफ्तारी करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष सतीश वाल्मीकि, सहसंयोजक जगदीश भगत, मुकेश शर्मा, सुभाष बाल्मीकि, भोलू, सोनू, राजेंद्र, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा कार्यकर्ता ने पीड़ित महिला ब्यूटीशियन पूजा गुप्ता को सिर पर पगड़ी बांधी। कहना था कि भाजपा महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। जावेद हबीब की गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस अफसरों से बातचीत की जा रही है। इस दौरान मनुपाल बंसल, नितिन चौधरी, वंदना, प्रिंस, विनय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद हबीब पर रासुका की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने जावेद हबीब पर रासुका लगाने की मांग की गई। बैठक में दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, ईश्वर अग्रवाल, डॉ कमला अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed