फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindi and math school will be set up in the camp

Baghpat News: कैंप में लगेगी हिंदी और गणित की पाठशाला

Sun, 08 Jan 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hindi and math school will be set up in the camp
बड़ौत। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा-6 से 8 तक गणित और हिंदी विषय को दिलचस्प तरीके से पढ़ाई जाएगी। नए सत्र में 50 दिन का विशेष प्लान तैयार किया है। जिसमें विद्यालयों में रिमीडियल (उपचारात्मक शिक्षा) कैंप लगाकर बच्चों को शिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पहल है कि बच्चों तक अधिक रुचिकर और प्रभावी तरीके से गणित को पहुंचाया जाएगा। गणित और हिंदी विषयों में लर्निंग गैप को दूर करने के लिए अगले सत्र की शुरुआत से 50 दिनों तक रिमीडियल कैंप का आयोजन किया जाएगा। ताकि सभी बच्चे संबंधित विषयों की मूलभूत अवधारणाओं को समझ सकें। इसके तहत कक्षा-6 से 8 तक शिक्षकों के लिए हस्तपुस्तिका और बच्चों के लिए कार्य पुस्तिकाओं का विकास यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से किया है।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण द्वारा गणित विषय की मूलभूत सिद्धांतों को रोचक तरीके से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सिखाया जाएगा। एबीएसए अजय कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत नए सत्र से रिमीडियल कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को गणित और हिंदी विषय अनोखे अंदाज में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed