फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Highway Oneway From today on Gauripur Turn

गौरीपुर मोड़ पर आज से हाईवे वनवे

Thu, 21 Sep 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 21 Sep 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के टी-प्वाइंट के पैच वर्क का कार्य शुरू हो चुका है। बृहस्पतिवार को यहां हाईवे वन वे किया जाएगा, इससे लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। जेसीबी से कार्य शुरू करा दिया गया है। यहां मिट्टी डलवाई और पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढों का मामला प्रमुखता से उठाया था। गौरीपुर मोड़ के टी-प्वाइंट की वजह से लोगों को हो रही परेशानी का मामला उजागर किया। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया पेंच वर्क का कार्य शुरू हो गया है। यहां करीब नौ सौ मीटर के टुकड़े पर कार्य होना है, ताकि लोगों को मुसीबत से निजात मिल सके।
विज्ञापन


कार्य बुधवार को ही शुरू हो गया है। उधर, ठेकेदार नितिन पंवार का कहना है कि बृहस्पतिवार को कार्य तेज गति से किया जाएगा, जिस कारण हाईवे को गौरीपुर मोड़ पर वन वे करना पड़ेगा। इससे यहां जाम की स्थिति रह सकती है। पुलिस से सहयोग लिया जा  रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो वाहन डायवर्ट किए जा सकते हैं, उन्हें अमीनगर सराय या बड़ौत की औद्योगिक पुलिस चौकी से डायवर्ट कर दिया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन और नदी विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed