फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   High school and intermediate examination forms will be filled by August 5.

Baghpat News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म पांच अगस्त तक भरे जाएंगे

Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate examination forms will be filled by August 5.
- 16 अगस्त तक विद्यार्थियों का डेटा परिषद की वेबसाइट पर करना होगा अपलोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत व संस्थागत आवेदन फार्म पांच अगस्त तक भरे जाएंगे। विभाग ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है और प्रधानाचार्यों को 16 अगस्त तक विद्यार्थियों का डेटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। यदि इसमें किसी ने लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 140 के करीब राजकीय, वित्तविहीन व सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटर की वर्ष 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थी पांच अगस्त तक अपने आवेदन फार्म भर सकेंगे। डीआईओएस राजीव कुमार यादव ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के संस्थागत विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ही आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों को विद्यालय शुल्क के अलावा 500 रुपये और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को 700 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी 706 रुपये तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 800 रुपये शुल्क जमा करेंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए प्रधानाचार्यों को वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर शैक्षिक अर्हता के साक्ष्यों सहित परीक्षा शुल्क अग्रसारण केंद्र पर नकद जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और यदि किसी ने लापरवाही बरती तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

यह है निर्धारित कार्यक्रम
- प्रवेश एवं पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच अगस्त है
- एकमुश्त चालान 10 अगस्त तक जमा किया जाएगा
- विवरण वेबसाइट पर अपलोड 16 अगस्त तक किया जाएगा
- 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ एकमुश्त चालान 16 अगस्त तक जमा कर सकेंगे
- विलंब शुल्क के साथ शैक्षिक विवरण वेब साइट पर 20 अगस्त तक अपलोड कर सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed