फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Heroes and Lions win matches

हीरोज और लायंस ने जीते मुकाबले

Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Heroes and Lions win matches
मैच जीतने के बाद खुशी मनाती बागपत हीरोज की टीम । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बागपत प्रीमियर लीग के दूसरे दिन मास्टर्स, हीरोज और बागपत लायंस एवं बागपत पैंथर्स के बीच मैच हुए। जिसमें हीरोज और लायंस की टीम विजयी रही।  
विज्ञापन


एनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शुक्रवार को पहला मुकाबला मास्टर्स और हीरोज टीमों के बीच हुआ। हीरोज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 139 का स्कोर बनाया। स्वास्तिक ने 53, सुशांत ने 34, बादल ने 15 और देव ने 11 रन बनाए।

मास्टर्स टीम के बॉलर उत्कर्ष और ऋषभ ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मास्टर्स की टीम 92 रन बनाकर आउट हो गई। ऋषभ ने 23 व उत्कर्ष ने 20 रन बनाए। हीरोज की ओर से स्वास्तिक ने तीन, बादल ने दो, केल्विन ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


हीरोज ने 48 रनों से मैच जीत लिया। स्वास्तिक को मैन ऑफ दा मैच चुना गया।  दूसरा मैच लायंस और पैंथर्स के बीच हुआ। लायंस ने 20 ओवरों में 103 रन बनाए। सौरभ ने 33, अमन एवं अर्पित ने 13-13 का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैंथर्स के गेंदबाज उमर ने तीन, शावेज और गौरव ने दो-दो, आकाश ने एक विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी    पैंथर्स की टीम 81 रन पर ही ढेर हो गई। शिव में ने 25, शिवांश ने 11, हर्षित ने 10 रन बनाए। लायंस गेंदबाज ओजो एवं रितिक ने चार-चार, आयुष ने एक विकेट लिया। लायंस की टीम 23 रनों से मैच जीत गई।


मैन ऑफ द मैच ओजो को चुना गया। मैच में अंपायर शाहनवाज खान, संदीप फोगाट और स्कोरर विपिन रहे। डॉक्टर वीर सेन और सुनील जैन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed