{"_id":"58388f854f1c1b967413baf7","slug":"hercules-implicated-in-doping-fined-16-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोप में फंसा पहलवान, 16 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोप में फंसा पहलवान, 16 लाख का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में पिछले दिनों जार्जिया में हुई वर्ल्ड कैडेट कुश्ती में देश को कांस्य पदक दिलाने वाला पहलवान जतिन डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। इस पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती संघ पर 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यही नहीं पहलवान पर दो साल का प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद ब्रजभूषण शरण ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को श्री विनायक कॉलेज ऑफ एजुकेशन मवींकलां पहुंचे ब्रजभूषण शरण ने कहा कि पहलवानों को अपनी खुराक के प्रति गंभीरता बरतनी होगी।
खानपान में सावधानी और गंभीरता जरूरी है। उन्होंने खुलासा किया कि जार्जिया में हुई वर्ल्ड कैडेट कुश्ती में भारत के पहलवान ने कांस्य पदक जीता था। डोप टेस्ट की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है। जतिन ने वेट कम करने के लिए गोली ली थी, जिस कारण वह डोप में पकड़ा गया। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती संघ पर करीब 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और पहलवान पर भी दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहद सजग रहने की आवश्यकता है। खुराक के सेवन में भी बेहद सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि यूपी में कुश्ती समेत अन्य खेलों को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है। खेल कोटे की भर्तियां नहीं हो रही हैं, इस कारण प्रदेश के खिलाड़ी पिछड़ रहे हैं।