{"_id":"581a27084f1c1bc032436e52","slug":"her-heart-felt-uncle-sitting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा से दिल लगा बैठी युवती, ऑनर किलिंग का खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा से दिल लगा बैठी युवती, ऑनर किलिंग का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती ने घर से भाग कर अपने रिश्ते के चाचा से प्रेम विवाह कर लिया। युवती का आरोप है कि पता चलने पर उसके परिजन उन्हें पंजाब से ले आए और गांव में उसे और उसके प्रेमी पति को बंधक बनाकर पीटा। दोनों ने ऑनरकिलिंग का खतरा जताते हुए कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है।
युवती का कहना है कि वह बालिग है। उसका गांव के ही एक युवक से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो रिश्ते में उसका चाचा लगता है। आठ दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए थे। उसका प्रेमी उसे दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर लेकर गया। वहां पर उन्होंने शादी की। उसके बाद वे दोनों पंजाब चले गए थे। पता चलने पर दो दिन पूर्व परिजन उनके पास पंजाब पहुंचे और रिति रिवाज के अनुसार शादी करने का आश्वासन देकर गांव में ले आए।
गांव लाकर उसे और उसके पति की बुरी तरह से पिटाई की। उसके पति को अभी भी यातनाएं दी जा रही है। आरोपी परिजन उनकी कभी भी हत्या कर सकते हैं। उसने कोतवाली पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।