फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hepatitis-C confirmed in two people, referred to hospital

दो लोगों में हेपेटाइटिस-सी की पुष्टि, अस्पताल रेफर किया

Mon, 22 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis-C confirmed in two people, referred to hospital
बागपत। जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 1504 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। 374 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड के आवेदन किए गए और 495 लोगों की कोरोना की जांच की गई। दो लोगों में हेेपेटाइटिस-सी की पुष्टि हुई। दोनों मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि रविवार को 20 ग्रामीण और तीन नगरीय पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। मेले आयोजन से पूर्व धार्मिक स्थलों में मनादी कराई गई। 45 चिकित्सक और 248 पैरामेडिकल स्टाफ ने 625 पुरुष, 706 महिला व 173 बच्चों सहित 1504 लोगों की जांच की। सबसे अधिक त्वचा के 270 मरीजों की जांच हुई। इसके अलावा शुगर के 109, हेपेटाइटिस-बी के 94 व हेपेटाइटिस-सी के 86 लोगों की जांच कराई गई। दो मरीजों में हेपेटाइटिस-सी की पुष्टि हुई। हेपेटाइटिस के मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मेले में 374 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए और 495 लोगों की एंटीजन जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed