{"_id":"578144144f1c1b4b507fa156","slug":"helmets-do-not-use-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो बाइक चालक ही नहीं लगाते हेलमेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तो बाइक चालक ही नहीं लगाते हेलमेट
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत रोड पर बिना हेलमेट के परिवार को बाइक से ले जाता युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने भले ही दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठे सवारियों पर हेलमेट अनिवार्य कर दिया हो, लेकिन बागपत के अधिकांश लोग तो बाइक चालक ही हेलमेट लगाना पसंद नहीं करते हैं। बिना हेलमेट के बाइक चलाना युवा अपना शौक समझते हैं। हादसों के बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है। वाहन पर पीछे बैठने वाले तो हेलमेट लगाते ही नहीं है। पुलिस अभियान के दौरान ही बाइक चालकों के सिरों पर हेलमेट नजर आते हैं। लाइव रिपोर्ट....
सीन एक
शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैफिक पुलिस के सामने से बाइक पर सवार तीन युवक गुजरते, जो बिना हेलमेट लगाए थे। पुलिस ने देखकर भी उन्हें अनदेखा कर दिया।
सीन दो
शहर के बड़ौत रोड पर अलग ही नजारा देखने को मिला। एक बाइक पर कार से भी अधिक सवारी थी। उस पर तीन बच्चे, एक महिला समेत छह लोग सवार होकर जा रहे हैं। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
सीन तीन
शहर के मेरठ रोड से बाइक चालक गुजरा। उसके साथ महिला पीछे बैठी हुई थी। हेलमेट उसके सर के बजाए बाइक के हैंडिल में लटका हुआ था।
सीन चार
शहर के कोर्ट रोड पर कोतवाली के सामने से बिना हेलमेट के बाइक पर सवार तीन युवक गुजरे। पुलिस वालों ने उन्हें टोकने की भी जरूरत नहीं समझी।
टीएसआई रजनीश कुमार का कहना है कि अभियान चलाकर बिना हेलमेट के यात्रा करने वाले दुपहिया वाहन सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।