फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hello, making villagers aware through Sakhi Chain

हैलो सखी चेन के जरिए ग्रामीणों को कर रही जागरूक

Mon, 17 May 2021 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hello, making villagers aware through Sakhi Chain
बड़ौत (बागपत)। कोरोना संक्रमण के समय में बड़ौत ब्लाक के सक्रिय समूहों की महिलाओं ने सखी चैन के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जागरूकता की मुहिम छेड़ी है। अपने आसपास उपलब्ध संसाधन और तकनीक का इस्तेमाल करके ये ग्रामीण महिलाएं कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

विभागीय रिकार्ड के अनुसार बड़ौत ब्लाक में 900 समूह सक्रिय हैं। एक समूह में कम से कम दस महिलाएं सदस्य शामिल हैं। सक्रिय 900 समूहों में महिलाओं की संख्या कम से कम 9100 है। जबकि 90 से अधिक समूह सखी हैं। इन ग्रामीण महिलाओं ने एक सखी चेन बनायी है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इसके माध्यम से इनकी पहुंच उन देहात व ग्रामीण इलाकों तक है जहां लोगों को समझाना मुश्किल हो रहा है। चेन के माध्यम से एक दिन में एक महिला 15-20 परिवारों का रोजाना हालचाल ले रही है। हालचाल के साथ-साथ ये सखी चेन की महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों की महिला व लोगों तक अपनी बात पहुंचा रही हैं। इतना ही नहीं ये महिलाएं बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन सोशल आइसोलेशन की भी सलाह दे रही हैं। साथ ही कोरोना के लक्षण दिखने या आशंका पर उन्हें निजी स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी पहुंचाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सखी चैन की प्रमुख सदस्य पूजा महावतपुर बावली बताती है कि मोबाइल सभी के पास हैं। इसलिए हमने मोबाइल को कोरोना से लड़ने का साधन बनाया। इसी गांव की राजेन्द्री, खुशबु व ममता का कहना है कि नगरीय क्षेत्र में लोग कोरोना को लेकर काफी सजग हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों की महिलाएं व पुरुष इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसलिए हमने हैलो सखी चेन के माध्यम से महिलाओं व उनके घर वालों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया। इस संबंध मेें जब बीडीओ राहुल वर्मा व एडीओ आईएसबी संजय कुमार से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि महिलाओं की यह बहुत सराहनीय पहल है। बताया कि ये महिलाएं अपने क्षेत्र के बारे में बेहतर जानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed