फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   helath camp lagaya

शिविर में गर्भवती महिलाओं का उपचार किया

Sun, 10 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
helath camp lagaya
शिविर में गर्भवती महिलाओं का उपचार किया
विज्ञापन

खेकड़ा। एसीएमओ ने खेकड़ा सीएचसी में पहुंचकर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे कैंप में गर्भवती महिलाओं के उपचार का निरीक्षण किया। उन्होंने ऐसी गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार देने के निर्देश दिए।

सीएचसी पर रविवार को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी कैंप का आयोजन किया गया। इसका निरीक्षण एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने किया।
उन्होंने महिला चिकित्सक डॉ. प्रगति अग्रवाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैंप में 26 मरीजों में 11 हाई रिस्क के मिले। डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि तेजी से घटते हीमोग्लोबिन और सेहत की अनदेखी के कारण महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की चपेट में आ रही हैं। प्रदेश भर में हर साल एक हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाएं काल के गाल में समा जाती हैं। गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की स्तर बढ़ाने के लिए 90 दिन के लिए 180 आयरन की टेबलेटस दी जाती हैं। दरअसल, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में हीमोग्लोबिन का स्तर पांच से कम रह जाता है, जबकि महिलाओं में 10 से 12 का स्तर होना चाहिए। बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को काफी एहतियात बरतने की जरूरत होती है। लापरवाही की वजह से वह हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की चपेट में आ जाती हैं। कैंप के दौरान सीएचसी अधीक्षक डा ताहिर, बीपीएम रूपेन्द्र शर्मा समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed