फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Heavy rain accompanied by strong winds caused damage to wheat and mango crops

Baghpat News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, गेहूं व आम की फसल को नुकसान

Sat, 12 Apr 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 12 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by strong winds caused damage to wheat and mango crops
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर झमाझम बारिश के बीच दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से गुजरते वाहन व ल
बागपत। यहां दूसरे दिन भी शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो जलभराव व घंटों तक बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं बारिश से गेहूं, आम व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

यहां कई दिन से गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का पसीना छूट रहा था। मगर, बृहस्पतिवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई थी तो गर्मी से कुछ राहत मिली। यहां शुक्रवार सुबह धूप निकली तो शाम को फिर से अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई और देर शाम तक लगातार बारिश होती रही।
विज्ञापन

बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है और अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 17 दर्ज किया गया। जिससे गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। तेज हवा के चलते कई जगहों पर पेड़ और होर्डिंग टूट गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं व आम की फसल को ज्यादा नुकसान : रटौल में यहां शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश आने पर गेहूं व आम की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। तेज हवा में आम के पेड़ से बोर टूटकर गिर गए। इसके अलावा इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और फसल की कटाई चल रही हैं। खेतों में रखी कटी हुई गेहूं की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचा है और गेहूं का दाना काला पड़ सकता है।

तेज हवा के कारण कई स्थानों पर फसल गिर गई है। इस तरह ही सरसों की फसल भी गिर गई। किसान अतुल देव शर्मा, शहीदू ने बताया कि आम व गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed